Begin typing your search above and press return to search.

सिविल सेवा व वन सेवा के 200 पदों के लिये नोटिफिकेशन जारी, 22 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन, 5 जून को होगी प्राम्भिक परीक्षा

सिविल सेवा व वन सेवा के 200 पदों के लिये नोटिफिकेशन जारी, 22 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन, 5 जून को होगी प्राम्भिक परीक्षा
X
By NPG News

दिल्ली/9 फरवरी,2022- सिविल सेवा परीक्षा के लिये यूपीएससी ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया हैं। इस वर्ष 861 पदों के लिये वेकेंसी जारी की गई हैं। पिछले वर्ष 796 पदों के लिये वेकेंसी जारी की गई थी। इसके साथ ही भारतीय वन सेवा के 151 पदों के लिये भी वेकेंसी जारी की गई हैं। दोनो सेवाओ के लिये एक ही जॉइंट प्रारम्भिक परिक्षा 5 जून को आयोजित की जाएगी।। इस परीक्षा के माध्यम से इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (IAS), इंडियन फॉरेन सर्विसेज (IFS) और इंडियन पुलिस सर्विसेज (IPS) सहित अन्य अखिल भारतीय सेवाओं के लिए अधिकारियों का चयन किया जाएगा।

इसके अलावा रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस), इंडियन पोस्टल सर्विसेज, भारतीय डाक सेवा, इंडियन ट्रेड सर्विसेज सहित अन्य सेवाओं के लिए भी चयन किया जाता है। भारतीय वन सेवा परीक्षा की मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स पास करना होगा। यानी दोनों प्रतियोगी परीक्षाओं का प्रीलिम्स परीक्षा कॉ़मन होगा।

महत्वपूर्ण तारीखें

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 (प्रीलिम्स) का नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि- 2 फरवरी, 2022

आवेदन वापस लेने की तिथि- 1 मार्च 2022 से 7 मार्च 2022 के बीच, आवेदन वापस लेने पर एप्लीकेशन फीस रिफंड नहीं की जाएगी। यूपीएससी ने आवेदन करने के बाद आवेदन वापस लेने के सुविधा 2019 में शुरू की थी।

आवेदन की अंतिम तिथि- 22 फरवरी, 2022

प्रीलिम्स परीक्षा की तिथि- 5 जून, 2022

मुख्य परीक्षा की तिथि- 16 सितंबर 2022

जानिए कितना लगेगा आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क 100 रुपए लगेगा। शुल्क का भुगतान स्टेट बैंक की किसी भी शाखा में कैश या नेटबैंकिंग या मास्टर कार्ड/ डेबिट कार्ड के माध्यम से करना होगा। भुगतान का विकल्प ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान प्राप्त होगा। वहीं एससी, एसटी, शारीरिक रूप से अशक्त और महिला उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना है।

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के आवेदन के लिए आयुसीमा 21 से 32 वर्ष होनी चाहिए जिसमें आरक्षित वर्ग के लिए छूट का भी प्रावधान है। आयु की गणना 1 अगस्त 2022 से होगी, यानी आवेदक का जन्म 2 अगस्त 1990 से पहले और 1 अगस्त 2001 से बाद न हुआ हो।

5 जून को होने वाली एकदिवसीय प्रारम्भिक परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होंगे। प्रत्येक पेपर वस्तुनिष्ठ प्रकार का रहेगा। और दोनो प्रश्न पत्रों में 100- 100 प्रश्न होंगे। दोनो पेपर 200-200 अंक की होगी। हालांकि सीसेट की द्वितीय परीक्षा सिर्फ क्वालीफाईग प्रकृति की होगी और 33 प्रतिशत अंक लाकर क्वालीफाई करना होगा। चयन जनरल स्टडीज के प्रथम पेपर ल आधार पर ही होगा।

Next Story