Begin typing your search above and press return to search.

आईपीएस को नोटिसः मिक्की मेहता मौत मामले में आईपीएस मुकेश गुप्ता को हुआ नोटिस जारी

आईपीएस को नोटिसः मिक्की मेहता मौत मामले में आईपीएस मुकेश गुप्ता को हुआ नोटिस जारी
X
By NPG News

बिलासपुर 11 मार्च 2022। हाइकोर्ट ने चर्चित मिक्की मेहता हत्याकांड में निलंबित चल रहे आईपीएस मुकेश गुप्ता सहित अन्य लोगो को नोटिस जारी किया है। हाईकोर्ट ने तीन सप्ताह में जवाब मांगा हैं। मिक्की मेहता की माँ श्यामा मेहता ने मामले में याचिका दायर की है।

7 सितंबर 2001 को संदिग्ध परिस्थितियों में मिक्की मेहता की मौत हुई थी। मिक्की की मौत के लिये उनके परिवार ने आईपीएस मुकेश गुप्ता को जिम्मेदार ठहराया था। पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवाने के बाद कोई प्रभावी कार्यवाही नही होने पर श्यामा मेहता ने न्यायिक मजिस्ट्रेट रायपुर के यहां आवेदन लगाया था जो 23 फरवरी 2017 को खारिज हो गया। इसके बाद श्यामा मेहता ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। जस्टिस अरविंद सिंह चंदेल की बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए प्रतिवादी मुकेश गुप्ता व अन्य को तीन सप्ताह में जवाब पेश करने का निर्देश दिया है।

Next Story