Begin typing your search above and press return to search.

नोटिस ब्रेकिंग: 40 एलबी शिक्षकों को नोटिस जारी, शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण में अनुपस्थित रहने पर हुई कार्रवाई...

नोटिस ब्रेकिंग: 40 एलबी शिक्षकों को नोटिस जारी, शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण में अनुपस्थित रहने पर हुई कार्रवाई...
X
By NPG News

सरगुजा। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा उपस्थिति लिंक से अवलोकन करने पर 39 शिक्षक अनुपस्थित मिले। इसके अतिरिक्त एक शिक्षक सहायक जिला परियोजना अधिकारी के स्कूल में 13 जुलाई को हुए निरीक्षण के दौरान 1जुलाई से अनुपस्थित पाया गया जिसका एक माह का वेतन रोका गया हैं। जिस शिक्षक का वेतन रोका गया हैं उनका नाम राजेश कुमार पाठक हैं। जो पूर्व माध्यमिक शाला फतेहपुर विकासखंड अम्बिकापुर में उच्च श्रेणी शिक्षक एलबी के पद पर पदस्थ थे। इनसे एक माह का वेतन रोक कर जवाब मांगा गया हैं। इसके अतिरिक्त स्कूलों में हाजिरी के लिए बायो मैट्रिक्स मशीन लगी होती हैं। जिसमें शिक्षक अपनी उपस्थिति पंच करते हैं। शिक्षको के उपस्थिति का अवलोकनक लिए दिनांक 15 जुलाई के उपस्थिति लिंक का जिला शिक्षा अधिकारी ने अवलोकन किया। जिसमें जिले के विभिन्न स्कूलों के 39 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए जिन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया हैं।...देखें पूरी लिस्ट...


Next Story