Begin typing your search above and press return to search.

यूक्रेन में भारतीयों के लिए नई एडवाइजरी, खार्किव तुरंत छोड़े, मिसाइल अटैक...

यूक्रेन में भारतीयों के लिए नई एडवाइजरी, खार्किव तुरंत छोड़े, मिसाइल अटैक...
X
By NPG News

नईदिल्ली 2 मार्च 2022. यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने खार्किव में भारतीय नागरिकों को तत्काल परामर्श जारी किया है। ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए कहा गया है कि खार्किव को तुरंत खाली किया जाए और जल्द पिसोचिन, बेजलुडोव्का और बाबे के लिए आगे बढ़ें।नागरिकों को आज 6 बजे (यूक्रेनी समय) तक इन इलाकों में पहुंचना होगा।

एडवाइजरी के मुताबिक, खारकीव में मौजूद सभी भारतीयों को उनकी सुरक्षा के लिए तत्काल खारकीव शहर छोड़ना होगा। जानकारी के मुताबिक, एडवाइजरी जारी होने के बाद खारकीव में एक क्रूज मिसाइल सिटी काउंसिल की इमारत से टकरा गई।

यूक्रेन में रूस के हमले का आज सातवां दिन है और इस बीच जंग और तेजी होती जा रही है। रूस ने यूक्रेन के खिलाफ अपने खास सशस्‍त्र बलों और हथियारों को मोर्चे पर लगाया है। यूक्रेन का कहना है रूसी मिसाइल हमले में घरों व अपार्टमेंट को भी निशाना बनाया जा रहा है। यूक्रेन के महत्‍वपूर्ण स्‍थानों पर रूस घेराबंदी कर रहा है। रूस का मकसद जल्‍द से जल्‍द यूक्रेन की राजधानी कीव और देश के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर कब्‍जा करना है।

यूक्रेन के साथ जारी जंग के बीच रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि तीसरा विश्व युद्ध विनाशकारी और परमाणु युद्ध वाला होगा।

रूसी विदेश मंत्री के इस बयान को उनके एक दिन पहले के बयान से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें उन्‍होंने कहा था कि यूक्रेन परमाणु हथियार हासिल करने की कोशिश कर रहा है और यह एक बड़ा खतरा है, जिसे रोकने की जरूरत है।

Next Story