Begin typing your search above and press return to search.

आर्यन केस और समीर खान केस समेत 6 केस की जाँच एनसीबी की SIT करेगी: कल पहुँच रही है दिल्ली से विशेष टीम.. समीर वानखेड़े बोले...

आर्यन केस और समीर खान केस समेत 6 केस की जाँच एनसीबी की SIT करेगी: कल पहुँच रही है दिल्ली से विशेष टीम.. समीर वानखेड़े बोले...
X
By NPG News

मुंबई,5 नवंबर 2021। NCB के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े आर्यन खान और समीर खान समेत जिन 6 मामलों की जाँच में शामिल थे, उनकी जाँच अब दिल्ली NCB की एसआईटी करेगी। यह छ मामले वे हैं जिन्हें लेकर राकांपा नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने विभिन्न प्रकार के आरोप लगाए हैं।

मंत्री नवाब मलिक के आरोपों के खिलाफ अदालत में समीर वानखेड़े ने रिट दायर की थी कि, इन मामलों की जाँच केंद्रीय एजेंसी करे। एनसीबी के SIT से जाँच के फ़ैसले को इसी रिट से जोड़ा जा रहा है।

एनसीबी की एसआईटी कल तड़के मुंबई पहुँचेगी और जिन छ मामलों की जाँच करेगी उनमें आर्यन खान केस और समीर खान केस शामिल है।

एनसीबी के उप महानिदेशक अशोक जैन ने कहा है

*"हमारे ज़ोन के छ मामलों की जाँच अब दिल्ली की टीमें करेगी। इनमें आर्यन खान और पाँच अन्य मामले शामिल हैं, यह एक प्रशासनिक निर्णय है"*

वहीं समीर वानखेड़े ने कहा है

*"यह मुझे हटाने का मसला नहीं है, इसे इस रुप से नहीं देखा जाना चाहिए..मैंने अदालत में याचिका दी है कि मामले की जाँच केंद्रीय दल करे.. यह उसी संदर्भ में है"*

Next Story