Begin typing your search above and press return to search.
नक्सल हमला: दरभा कैम्प पर नक्सलियों ने किया हमला, चार जवान घायल; सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में भागे
देर रात नक्सलियों ने दिया वारदात को अंजाम, घायल जवान रायपुर रेफर

Chhattisgarh ACB-EOW Raid
बीजापुर, 18 अप्रैल 2022। नक्सलियों ने रविवार की देर रात दरभा कैम्प पर हमला किया। इसमें चार जवान घायल हो गए। इनमें दो को रायपुर रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने कुटरू थाना क्षेत्र के दरभा कैम्प में फायरिंग की। नक्सलियों ने बीजीएल दागे। इसके बाद जवानों की ओर से जवाबी फायरिंग की गई। जैसे ही सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाला तो नक्सली भाग गए। गोलीबारी में जो चार जवान घायल हुए हैं, उनमें दो की स्थिति गंभीर है। उन्हें रायपुर रेफर किया गया है, जबकि दो अन्य का बीजापुर जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
Next Story
