Begin typing your search above and press return to search.

नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्व से पीछे... पंजाब में AAP को बहुमत, उतराखंड-गोवामणिपुर में BJP आगे...उत्तरप्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी आगे...देखें

नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्व से पीछे... पंजाब में AAP को बहुमत, उतराखंड-गोवामणिपुर में BJP आगे...उत्तरप्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी आगे...देखें
X
By NPG News

नईदिल्ली 10 मार्च 2022. बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच अंतर अब बढ़ने लगा है. बीजेपी गठबंधन 183 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, वहीं समाजवादी पार्टी 75 सीटों पर आगे है. जबकि कांग्रेस तीन और बहुजन समाज पार्टी 5 सीटों पर आगे है. शुरुआती रुझानों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर सीट से आगे चल रहे हैं. वहीं, लखनऊ कैंट से ब्रजेश पाठक आगे चल रहे हैं. इसी तरह रामपुर खास से अराधना मिश्रा आगे चल रही हैं. पंजाब की अमृतसर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार नवजोत सिंह सिद्धू तीसरे नंबर पर चल रहे हैं. जबकि आम आदमी पार्टी ने बढ़त बनाई हुई है. सिद्धू एक वक्त पर सीएम पद की रेस में थे, लेकिन अब वह अपनी सीट पर ही पिछड़ रहे हैं.

पंजाब में आम आदमी पार्टी आगे चल रही है. AAP- 63, BJP 2, कांग्रेस 17 है... मुख्यमंत्री चन्नी दोनों सीटों पर पीछे चल रहे हैं...

गोवा में निर्दलीय उम्मीदवार उत्पल पर्रिकर पणजी विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं. उत्पल पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मनोहर पर्रिकर के बेटे हैं. उन्हें बीजेपी ने टिकट नहीं दिया था. बीजेपी 18, कांग्रेस 17, TMS -4,

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव परिणामों से शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिल गया है. समाचार लिखे जाने तक भारतीय जनता पार्टी 35, कांग्रेस 2४ सीट पर आगे है. यहां पर भी बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलता हुआ दिख रहा है...

गोरखपुर सीट- योगी आदित्यनाथ

सिराथू सीट- केशव प्रसाद मौर्य

शाहजहांपुर सीट- संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना

महाराजपुर सीट - औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना

लखनऊ पूर्व सीट- नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन

मनकापुर सीट (एस)-समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री

शिवपुर- अनिल राजभर

पथरदेवा- कृषिमंत्री सूर्य प्रताप शाही

इलाहाबाद पश्चिम- एमएसएमई विभाग मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह

इलाहाबाद दक्षिण -नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी

पट्टी सीट- राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह

बंसी सीट- स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह


Next Story