Begin typing your search above and press return to search.

बीरगांव में नंदलाल देवांगन महापौर: लगातार तीसरी बार की है जीत दर्ज, विधायक सत्यनारायण शर्मा के हैं करीबी...बीजेपी ने पति राम को बनाया था अपना उम्मीदवार

बीरगांव में नंदलाल देवांगन महापौर: लगातार तीसरी बार की है जीत दर्ज, विधायक सत्यनारायण शर्मा के हैं करीबी...बीजेपी ने पति राम को बनाया था अपना उम्मीदवार
X
By NPG News

रायपुर 4 जनवरी 2021। बीरगांव नगर निगम में कांग्रेस के पार्षद नंदलाल देवांगन को महापौर बनाया गया है। आज हुई वोटिंग में नंदलाल को पूर्ण बहुमत मिला है। वहीँ बीजेपी ने पति राम साहू को अपना उम्मीदवार बनाया था।

आज दोपहर में हुई वोटिंग में नंदलाल को 25 वोट मिले है। वहीं नंदलाल को टक्कर देने के लिए बीजेपी ने वार्ड नंबर 18 से जीते पार्षद पतिराम साहू को अपना उम्मीदवार बनाया था। इस चुनाव प्रक्रिया में पतिराम को 15 वोट ही मिल पाए।

बता दें, नंदलाल देवांगन बिरगांव के वार्ड 25 नम्बर से जीत दर्ज की है। यहाँ से वे तीसरी बार चुनाव जीतकर आये हैं। नंदलाल देवांगन विधायक सत्यनारायण शर्मा के बेहद ही करीबी है।

Next Story