Begin typing your search above and press return to search.

नाली के पानी विवाद में हत्या: आरोपी ने घर घुसकर मां-बेटी को टंगिया से काट डाला, छोटी बेटी ने भागकर बचाई जान

नाली के पानी विवाद में हत्या: आरोपी ने घर घुसकर मां-बेटी को टंगिया से काट डाला, छोटी बेटी ने भागकर बचाई जान
X
By NPG News

बिलासपुर। पड़ोसियों के बीच हुए विवाद में एक युवक ने पड़ोसी ऑटो चालक के घर घुसकर उसकी पत्नी की हत्या कर दी। बीच बचाव करने आई 20 वर्षीय बेटी पर भी जानलेवा हमला कर दिया। जिससे उसकी हालत गम्भीर है। मृतिका की छोटी बेटी ने किसी तरह भाग कर जान बचाई और परिजनों समेत पुलिस को सूचना दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना सकरी थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार सकरी क्षेत्र के ग्राम पेंडारी निवासी मंगलू राम कुर्रे (50) ऑटो चालक है। घर में उसकी पत्नी शैल बाई कुर्रे (45), उसकी बेटी सुमित्रा कुर्रे (20), शिवानी कुर्रे (16) वर्ष रहती है। उसके परिवार का आये दिन पड़ोसी जमुना अनंत से विवाद होता रहता था। शैल बाई कुर्रे अक्सर जमुना अनंत पर अपने परिवार के ऊपर जादू टोना करने का आरोप लगाती थी। इसके अलावा नाली का पानी गली में बहाने को लेकर भी विवाद होता था। कल शाम मंगलू ऑटो चलाने गया हुआ था। इसी दौरान नाली का पानी गली में बहाने की बात को लेकर शैल बाई का पड़ोसी युवक जमुना अनंत से विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि जमुना टँगिया लेकर शैल बाई के घर मे घुस गया औऱ शैल बाई के सिर पर हमला कर दिया। उसी समय उसकी बड़ी बेटी सुचित्रा (20) कॉलेज से आ रही थी। माँ पर हमला होता देख उसने माँ को बचाने की कोशिश की। जिस पर आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया।

मां व बहन पर हमला होता देख ऑटो चालक की छोटी बेटी शिंवानी (16) कुर्रे घर के पीछे की दीवार फांद वहां से किसी तरह भागी। और परिजनों व पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस टीम जब मौके पर पहुँची तो सर में चोट लगने से शैल बाई की मौत हो चुकी थी। वही सुचित्रा की सांसें चल रही थी। पुलिस ने उसे गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती करवाया। वही देर रात तलाश कर फरार आरोपी जमुना अनंत को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में सकरी टीआई सागर पाठक ने बताया कि मृतिका पड़ोसियों पर जादु टोने का आरोप लगा कर गाली गलौच करती थी। इसके अलावा बाउंड्री बाल खड़ी कर दरवाजा बंद करने को लेकर भी दोनो पक्षों के मध्य विवाद हुआ था। जिस पर गांव के सरपंच ने दोनो पक्षों को समझाइश दी थी। जल्द ही आरोपी से पूछताछ कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Next Story