Begin typing your search above and press return to search.

मेरा पति बहन कहकर बुलाता है...मुझे कहता है अब इसी रिश्ते के साथ रहा करों...पीड़ित महिला शिकायत लेकर पहुंची थाने

मेरा पति बहन कहकर बुलाता है...मुझे कहता है अब इसी रिश्ते के साथ रहा करों...पीड़ित महिला शिकायत लेकर पहुंची थाने
X
By NPG News

दिल्ली 13 जनवरी 2022. गाजियाबाद से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ पर एक महिला ने अपने पति पर बहन कहने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि, उसके पति का किसी और महिला के साथ चक्कर हाई और वो अब उसे छोड़कर उस महिला के साथ रहना चाहता है। इसी वजह से वो अब उसे बहन की तरह घर पर रख रहा है। महिला ने इस मामले को लेकर पति के खिलाफ थाने में शिकायत दी है। बहरहाल इस पूरे मामले को इंदिरापुरम थानाध्यक्ष ने महिला थाने में ट्रांसफर कर दिया है। साथ ही इस मामले में पति-पत्नी की काउंसलिंग के भी निर्देश दिए हैं।

दरअसल इंदिरापुरम की एक कॉलोनी में महिला परिवार के साथ रहती है। उनकी शादी करीब 14 साल पहले हुई थी। पति एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में इंजीनियर है। महिला का आरोप है कि पति अब घर में उन्हें बहन की तरह रहने की बात करते हैं।महिला ने जब इसका विरोध किया तो चुप रहने के लिए कहा। महिला ने जब इसकी जानकारी मायके पक्ष को देने के लिए कहा तो उन्हें घर से बाहर निकलने की धमकी दी। बच्चों ने भी पिता को समझाने का प्रयास किया, मगर वह समझने को तैयार नहीं हैं।अब महिला का कहना है कि उन्होंने इसकी पड़ताल की तो पता चला कि पति का किसी अन्य महिला के साथ संबंध है। इससे परेशान होकर महिला बुधवार को इंदिरापुरम थाने में शिकायत देने पहुंची।

थानाध्यक्ष इंदिरापुरम ने बताया कि इस तरह का मामला उनके पास आया था, जो वाकई हैरान कर देने वाला है। इस पूरे मामले में दोनों को काउंसलिंग की बेहद आवश्यकता है। इसलिए महिला के पति से बात करने के बाद यह मामला महिला थाना काउंसलिंग के लिए भेजा गया है।


Next Story