
डेस्क। हरियाणा के नूंह में डीएसपी की हत्या से सनसनी मच गई है। बताया जा रहा है कि अवैध खनन माफिया के लोगों ने डीएसपी सुरेंद्र सिंह को डंपर से कुचल दिया। DSP की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक डीएसपी सुरेंद्र सिंह को सूचना मिली थी की इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जा रहा है। वह खनन को रोकने के लिए पुलिस टीम के साथ पहुंचे। जांच पड़ताल के दौरान DSP के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी गई और इनसे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। नूंह के तवाडू के डिप्टी एसपी पद पर सुरिंदर सिंह तैनात थे। बताया जा रहा है कि सुरिंदर सिंह ने पत्थर से भरे एक डंफर को रोकने की कोशिश की थी। तभी ड्राइवर ने डंफर ही सिंह पर चढ़ा दिया।
हादसे पर नूंह पुलिस ने कहा कि घटना के बाद सर्च ऑपरेशन चल रहा है और आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। डीएसपी सुरेंद्र सिंह की रिटायरमेंट इसी साल होनी थी।घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस फिलहाल उन्हें पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि DSP सुरिंदर सिंह इसी साल रिटायर होने वाले थे। पचगांव की पहाड़ियों में डिप्टी एसपी का शव मिला है। हरियाणा के खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि इस इलाके में खनन की इजाजत नहीं है।
वहीँ, गृह मंत्री अनिल विज ने भी जांच के आदेश दिए हैं। नूंह में डीएसपी की हत्या के बाद हरियाणा पुलिस ने ट्वीट किया। ट्वीट में लिखा कि डीएसपी सुरेंद्र सिंह ने आज ड्यूटी के दौरान अपने प्राणों की आहुति दे दी। हरियाणा पुलिस ने वीर अधिकारी के शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। अपराधियों को न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
