Begin typing your search above and press return to search.

ASI की हत्या: घर के बाहर टहल रहे जवान पर बदमाशों ने किया ताबड़तोड़ हमला, हुई मौत...मची सनसनी

ASI की हत्या: घर के बाहर टहल रहे जवान पर बदमाशों ने किया ताबड़तोड़ हमला, हुई मौत...मची सनसनी
X
By NPG News

महासमुंद 20 मार्च 2022। बीती रात बदमाशों ने घर के बाहर टहल रहे एएसआई पर हमला कर उसकी हत्या कर दी है। मृतक एएसआई का नाम विकास शर्मा (41 वर्ष) था, जो महासमुंद सायबर सेल में पदस्थ थे।

जानकारी के मुताबिक, घटना शनिवार के बीती रात की है। एएसआई विकास शर्मा खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर टहल रहे थे। इस दौरान उन पर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया। इस हमले में एएसआई को गंभीर चोट लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां पर उपचार के दौरान एएसआई की मौत हो गई है। वहीं इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई है। साथ ही इस मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही है।

इधर इस घटना के संबंध में महासमुंद एडिशनल एसपी ने जानकारी दी कि, मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस संबंध में जानकारी दी जाएगी। फिलहाल कार्रवाई जारी है।

Next Story