Begin typing your search above and press return to search.

मुंगेली @ 47.0℃: आधे से ज्यादा छत्तीसगढ़ में लू से लोग बेहाल, रायपुर @ 45.1℃, राजनांदगांव में सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा तापमान

छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना।

मुंगेली @ 47.0℃: आधे से ज्यादा छत्तीसगढ़ में लू से लोग बेहाल, रायपुर @ 45.1℃, राजनांदगांव में सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा तापमान
X
By NPG News

रायपुर, 07 जून 2022। छत्तीसगढ़ में प्री मानसून से पहले सूरज के तेवर ने लोगों को बेहाल कर दिया है। मंगलवार को मुंगेली में अधिकतम तापमान फिर 47.0℃ पहुंच गया। दो दिन पहले ही मुंगेली में रिकॉर्ड तोड़ 47.6℃ तापमान दर्ज किया गया था, जो इस सीजन का सर्वाधिक तापमान था। हालांकि मौसम विभाग ने बुधवार से अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट होने की संभावना जताई है।

राज्य में आमतौर पर 10 जून को मानसून की बस्तर से एंट्री होती है, लेकिन अब तक मानसून कर्नाटक से आगे नहीं बढ़ पाया है। इधर, लोगों को तापमान में भी कोई राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के कुछ पैकेट में लू की स्थिति थी। रायपुर में 45.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसी तरह राजनांदगांव का तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक है।


गरज-चमक के साथ अंधड़-बारिश और वज्रपात की संभावना

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से रायलसीमा तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। दूसरी द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से उत्तर बांग्लादेश तक बिहार, पश्चिम बंगाल के उप हिमालय क्षेत्र, सिक्किम होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। 8 जून को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने और अंधड़ चलने की संभावना है। प्रदेश में बुधवार से अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट होने की संभावना है।

Next Story