Begin typing your search above and press return to search.

Multiple birth: छत्तीसगढ़ में यहां हुआ एक साथ तीन बच्चों का जन्म... खबर सुनकर सब हैरान, बच्चे और मां...

Multiple birth: छत्तीसगढ़ में यहां हुआ एक साथ तीन बच्चों का जन्म... खबर सुनकर सब हैरान, बच्चे और मां...
X
By NPG News

Multiple birth रायपुर। छत्तीसगढ़ के महासमुंद में एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया है। डिलीवरी के बाद तीनों बच्चे और उनकी मां पूरी तरह से स्वस्थ बताये जा रहे है। ये पूरा मामला महासमुंद जिला अस्पताल का है।

जानकारी के मुताबिक, महिला का नाम विनीता सेन्द्रे पति गनेशु सेन्द्रे है। महासमुंद के सेवा भारती कॉलोनी में रहने वाली विनीता सेन्द्रे को डिलीवरी के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। यहां पर 10 जनवरी को महिला ने पहले एक बच्चे को जन्म दिया। इसके दो मिनट बाद ही महिला ने फिर से दो और बच्चे को एक साथ जन्म दिया।

एक साथ तीनों बच्चे के जन्म की वजह से बच्चों का वजन थोड़ा कम है। महिला का एक पांच वर्षीय पुत्र है, अब तीनों बच्चे को मिलाकर महिला के अब चार पुत्र हो गए है। इधर तीन बच्चों के एक साथ जन्म से परिजनों में खुशी है। परिजन बड़ी संख्या में बच्चे को देखने अस्पताल पहुंच रहे है। साथ ही इस अद्भुत चमत्कार से हर कोई हैरान भी है।

बता दें, एक से ज्यादा बच्चों को जन्म देने की घटना को मेडिकल टर्म में मल्टिपल प्रेग्नेंसी कहा जाता है। इसका मतलब है कि किसी महिला के गर्भ में दो या ज्यादा बच्चे हैं। ये बच्चे एक ही एग या अलग-अलग एग से हो सकते हैं।

आइडेंटिकल ट्विन्स क्या होते हैं?

एक ही एग से पैदा होने वाले बच्चे आइडेंटिकल कहलाते हैं। ऐसा तब होता है जब एक एग एक स्पर्म से फर्टिलाइज होता है। इसके बाद फर्टिलाइज्ड एग दो या ज्यादा हिस्सों में बंट जाता है। इसे काफी रेयर माना जाता है। इन बच्चों का चेहरा और नेचर बिल्कुल मिलता-जुलता होता है।

फ्रेटरनल ट्विन्स ?

अलग-अलग एग से पैदा होने वाले बच्चे फ्रेटरनल कहलाते हैं। ऐसा तब होता है जब दो या ज्यादा एग अलग-अलग स्पर्म से फर्टिलाइज होते हैं। अगर महिला के परिवार में पहले से ही फ्रेटरनल ट्विन्स हैं तो इसकी संभावना बढ़ जाती है। अधिकांश ट्विन्स इसी तरह के होते हैं। ऐसे ट्विन्स एक जैसे भी दिख सकते हैं और अलग-अलग भी।

Next Story