Begin typing your search above and press return to search.

सांसद का दर्द: 8 साल बीत गए, पत्नी के साथ एक बार नहीं किया सेक्स... कहा- और कितने दिन इंतेजार

सांसद का दर्द: 8 साल बीत गए, पत्नी के साथ एक बार नहीं किया सेक्स... कहा- और कितने दिन इंतेजार
X
By NPG News

भुवनेश्वर 3 जून 2022। उड़िया अभिनेत्री बर्षा प्रियदर्शिनी और उनके पति BJD सांसद अनुभव मोहंती इन दिनों चर्चा में है। सोशल मीडिया पर भी इन दोनों की निजी कहानी वायरल हो रही है। अनुभव का कहना है कि शादी को कई साल हो गए हैं, लेकिन दोनों के बीच सेक्स नहीं हुआ है। पत्नी ने किसी भी तरह के उन्हें छूने तक से मना करके रखा था। अनुभव ने यह सब सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया। तलाक का केस इस समय ओडिशा हाईकोर्ट में चल रहा है। अब इस मामले में ओडिशा के कटक जिले की एसडीजेएम कोर्ट ने फैसला सुनाया है। कोर्ट ने वर्षा प्रियदर्शिनी को पति अनुभव मोहंती का घर खाली करने का निर्देश दिया है। वहीं, कोर्ट ने मोहंती को हर महीने वर्षा को 30,000 रुपये की आर्थिक मदद देने का भी निर्देश दिया है। बता दें इससे पहले ओडिशा हाई कोर्ट ने अनुभव मोहंती और वर्षा प्रियदर्शिनी के प्रतिष्ठित छवि को ध्यान में रखकर दोनों को परिवारिक कलह से जुड़े किसी भी प्रकार का वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने से मना किया है।

अनुभव मोहंती ने पत्नी वर्षा प्रियदर्शिनी के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि शादी के दो साल बीत जाने के बाद भी वो यौन संबंधों और स्वाभाविक दांपत्य जीवन की अनुमति नहीं देती हैं। मोहंती ने कहा कि वर्षा के साथ शारीरिक अंतरंगता स्थापित करने के गंभीर प्रयासों के बाद हमेशा निराशा मिली.वहीं वर्षा की ओर दायर याचिका में अनुभव पर मां बनने के अधिकारों से वंचित करने का आरोप लगाया गया। साथ ही साथ वर्षा ने आरोप लगाया कि अनुभव आदतन शराबी हैं और उनके कई अफेयर्स भी हैं।

तलाक मामले में सांसद अनुभव मोहंती कई बार सोशल मीडिया पर निजी जिंदगी को लेकर खुलासा कर चुके हैं। बीते दिनों उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो में उन्होंने पत्नी के साथ यौन संबंधों का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था, हमारी शादी को आठ साल हो गए हैं, लेकिन इतने सालों बाद भी उनकी पत्नी वर्षा ने संबंध बनाने की इजाजत नहीं दी है। मैं मानसिक तनाव से गुजर रहा हूं। कोई कितने दिन और इंतजार करे, मैं अपनी पत्नी से तलाक चाहता हूं, लेकिन अभी मामला कोर्ट में है।

उड़िया फिल्मों के जाने-माने अभिनेता अनुभव मोहंती ने 2013 में राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। 2014 में उन्होंने वर्षा प्रियदर्शिनी से शादी रचाई थी। हालांकि, कुछ दिनों बाद ही दोनों के बीच अनबन की खबरें सामने आईं और पति-पत्नी के बीच संबंध खराब होते गए। 2016 में पहली बार अनुभव मोहंती ने अपनी पत्नी के खिलाफ याचिका दायर कर कहा था कि हमारी शादी को दो साल बीत गए हें, लेकिन पत्नी प्रियदर्शिनी यौन संबंध बनाने की अनुमति नहीं देती हैं।

इसके बाद अनुभव मोहंती पत्नी प्रियदर्शनी से तलाक लेने के लिए 2020 में कोर्ट पहुंचे। उन्होंने तलाक लेने के लिए अर्जी दाखिल की थी। इसके बाद वर्षा ने भी मोहंती के खिलाफ घरेलू हिंसा और दूसरी महिलाओं से संबंध रखने का आरोप लगाया था। गौरतलब है कि ओडिशा हाई कोर्ट में वर्षा और अनुभव के बीच तलाक की कार्यवाही चल रही है।


Next Story