सांसद की मौत: प्रदर्शनकारियों का बवाल, सत्तारूढ़ पार्टी के सांसद की मिली लाश... खुद को गोली मारने की आशंका...कर्फ्यू जारी...
सांसद की मौत: प्रदर्शनकारियों का बवाल, सत्तारूढ़ पार्टी के सांसद की मिली लाश...

नईदिल्ली 9 मई 2022। श्रीलंका में आर्थिक संकट और तनाव के बीच सत्तारूढ़ पार्टी के एक सांसद की मौत हो गई है। मृत सांसद का नाम अमरकीर्ति अथुकोरला है।
पुलिस ने कहा कि सांसद अमरकीर्ति अथुकोरला ने निट्टंबुवा शहर में अपनी कार को रोककर गोलीबारी की और दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसके बाद इनमें से एक पीड़ित की मौत हो गई।एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 'सांसद मौके से भाग गए और पास की एक इमारत में शरण ली, जिसके बाद हजारों लोगों ने इमारत को घेर लिया. इसे देखते हुए उन्होंने अपनी रिवॉल्वर से अपनी जान ले ली। यह घटना तब हुई जब इस द्वीपीय देश के हजारों लोग सड़कों पर उतर आए और प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के समर्थकों को निशाना बनाया, जिन्होंने बाद में इस्तीफा दे दिया।
बता दें, लंबे समय से आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में हालात पर काबू पाने के लिए पूरे देश में कर्फ्यू लगा दिया गया है। देश के बिगड़ते हालात के बीच महिंदा राजपक्षे को पार्टी में विरोध का सामना करना पड़ रहा था। पूरे देश में प्रदर्शन के चलते आखिरकार आज सोमवार को महिंदा राजपक्षे को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा।
