Begin typing your search above and press return to search.

सांसद सरोज पांडेय की मंत्री मोहम्मद अकबर को सीधी चुनौती, नहीं जीत पाएंगे कवर्धा से चुनाव, जरुरत पड़ा तो मैं खुद उतरुंगी'

सांसद सरोज पांडेय की मंत्री मोहम्मद अकबर को सीधी चुनौती, नहीं जीत पाएंगे कवर्धा से चुनाव, जरुरत पड़ा तो मैं खुद उतरुंगी
X
By NPG News

कवर्धा, 6 नवंबर 2021। राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने कवर्धा मामले में मंत्री मोहम्मद अकबर को बड़ी चुनौती दी है। उन्होंने ऐलान किया है कि वे वैमनस्यता फैलाने वाले जन प्रतिनिधि को इस सीट से चुनाव नहीं जीतने देंगी। कवर्धा नया इतिहास लिखेगा और इसके लिए जरुरत पड़ी तो मैं भी मैदान में उतरुंगी। दरअसल, सरोज पांडेय भाई दूज के मौके पर आज कवर्धा जिला जेल में बंद प्रदेश भाजपा महामंत्री विजय शर्मा एवं अन्य कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंची थीं। मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि पैर में चोट के कारण पहले वे पहले नहीं आ सकी थीं। लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि वे इस प्रण के साथ पहुंची हैं कि आने वाले समय में सभी कार्यकर्ता जेल से बाहर होंगे।

Next Story