Begin typing your search above and press return to search.

Morning Luck Sign: सुबह अचानक दिख जाये चीजें तो समझ लें बदलने वाला है भाग्य...

Morning Luck Sign: सुबह अचानक दिख जाये चीजें तो समझ लें बदलने वाला है भाग्य...
X
By NPG News

रायपुर I Morning Luck Sign : हमारे जीवन मे सुबह सूर्य की किरणों की अहम भूमिका होती है। सुबह –सुबह हमारा मस्तिष्क बहुत ही संवेदनशील होता है। वो उस वक्त सकारात्मक बातें ग्रहण करता है, तो जीवन में सकारात्मक घटनाएं ही घटती हैं, लेकिन यदि वह लगातार नकारात्मकता ग्रहण करता है तो जीवन में नकारात्मकता ही घटित होती है। सुबह यदि शुभ दर्शन और शुभ कार्यों के साथ शुरू हो तो सारा दिन भी शुभ ही होता है। क्योंकि हमारे जीवन इन चीजों से कुछ संकेत मिलते हैं। जिसप पर हम सब ध्यान नहीं देते हैं। कुछ संकेत का हमारे जीवन में शुभ तो कुछ का अशुभ प्रभाव होता है। जानते सुबह के शुभ संकेत, जो दिलाते हैं लाभ....

सुबह दिखे दूध का बर्तन

अगर आप किसी कार्य से बाहर जा रहे हैं और सामने दूध का बर्तन दिख जाए तो समझ जाएं कि आपका कार्य सफल होने वाला है। इसके अलावा आपका दिन अच्छा बीतेगा। इसी तरह बाहर जाते समय भरे पानी का बर्तन दिखे तो भी शुभ संकेत होता है। माना जाता है कि कार्य में सफलता मिलती है।

सुबह आम की गुठली फेंकना शुभ

बंदर का घर की छत पर आम की गुठली फेंकना शुभ होता है। यह धन लाभ और सफलता का संकेत माना गया है। इसके अलावा अगर कोई पक्षी कोई छल्ले जैसी चीज फेंकता है तो यह भी शुभ संकेत माना जाता है।

सुबह ज्यादा चमकदार चेहरा

सुबह घर से बाहर निकलने अगर रास्ते में पैसे मिले तो यह धन लाभ का संकेत माना जाता है। वहीं शाम के समय मिले पैसों को मंदिर में दान कर देना शुभ है। अगर चेहरा रोजाना की तुलना में किसी दिन ज्यादा चमकदार लगे तो माना जाता है कि आपके अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं।

सुबह धन वृद्धि का योग

अगर सुबह घर के बाहर कोई बालक या बालिका का हंसता हुआ चेहरा दिख जाए तो दिन अच्छा बीतता है। सुबह गाय का बछड़े को दूछ पिलाते देखना भी शुभ संकेत माना जाता है। कहते हैं कि धन वृद्धि का योग बन सकता है।

Next Story