Begin typing your search above and press return to search.

मानसून ब्रेकिंग न्यूज: तीन दिन पहले केरल पहुंचा मानसून, छत्तीसगढ़ में भी समय से पूर्व दस्तक देने की संभावना, जानें कब आता है मानसून

मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान आसनी के प्रभाव से समय से पहले मानसून आने का अनुमान लगाया था

मानसून ब्रेकिंग न्यूज: तीन दिन पहले केरल पहुंचा मानसून, छत्तीसगढ़ में भी समय से पूर्व दस्तक देने की संभावना, जानें कब आता है मानसून
X
By NPG News

रायपुर, 29 मई 2022। तेज गर्मी से हलाकान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मानसून ने निर्धारित समय से तीन दिन पहले केरल में दस्तक दे दी है। केरल के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। अब मानसून आगे बढ़ेगा। आमतौर पर छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्से में 10 जून तक मानसून दस्तक देता है। यदि सबकुछ ठीक रहा तो यहां भी समय से पहले बारिश शुरू हो जाएगी।

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया था कि चक्रवाती तूफान आसनी के प्रभाव से इस बार मानसून समय से पहले आएगा। एक जून को केरल पहुंचने वाला मानसून इस बार 29 मई को ही पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आने वाले दिनों में केरल के बाकी इलाकों के साथ-साथ तटीय कर्नाटक और महाराष्ट्र में मानसून का सिस्टम आगे बढ़ेगा। इस बार मानसून समय से काफी पहले 16 मई को ही अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह पहुंच गया था। च्रकवात के शेष प्रभाव के कारण इसके आगे बढ़ने के आसार थे।

राजधानी में बादल छाए पर गर्मी भी

राजधानी सहित राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए हैं। हालांकि तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। मौसम वैज्ञानिकों ने शाम तक कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की संभावना जताई है।

Next Story