Begin typing your search above and press return to search.

मानसून ब्रेकिंग: 3-4 दिनों में केरल पहुंच जाएगा मानसून, 10 दिन में छत्तीसगढ़ में शुरू हो जाएगी प्री मानसून की बारिश

केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम तट से मानसून फिलहाल 100 किमी दूर है, जो 31 मई तक केरल में पहुंच सकता है।

मानसून ब्रेकिंग: 3-4 दिनों में केरल पहुंच जाएगा मानसून, 10 दिन में छत्तीसगढ़ में शुरू हो जाएगी प्री मानसून की बारिश
X
By NPG News

नई दिल्ली/रायपुर, 27 मई 2022। तेज गर्मी से झुलस रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मानसून केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम तट से 100 किलोमीटर दूर है। इसके 31 मई तक केरल में पहुंचने की संभावना है। यानी हफ्ते-दस दिन में छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी। सामान्यत: 10 जून तक मानसून बस्तर में, 15 जून तक रायपुर और 21 जून तक अंबिकापुर तक पहुंचता है। इसके साथ ही यह पूरे प्रदेश में सक्रिय हो जाता है। इधर, नौतपा के तीसरे दिन भी हल्के बादल छाए रहे, लेकिन गर्मी ने लोगों को परेशान किया। आगे पढ़ें, 2-3 दिन में कहां-कहां सक्रिय होगा मानसून...

पश्चिमी हवा निम्न स्तर पर अरब सागर के ऊपर प्रबल

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने नई दिल्ली केंद्र से मिली सूचना के अनुसार बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थिति अनुकूल है। वर्तमान मौसमी संकेत के अनुसार पश्चिमी हवा निम्न स्तर पर दक्षिण अरब सागर के ऊपर प्रबल और गहरा हो रहा है। सैटेलाइट इमेज के अनुसार केरल तट और उससे लगे दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर बादलों का आगमन प्रारंभ हो चुका है, इसलिए अगले 2 से 3 दिनों में केरल के ऊपर दक्षिण पश्चिम मानसून के प्रारंभ होने की संभावना है। साथ ही दक्षिण-पश्चिम मानसून के अरब सागर के कुछ और भाग और लक्षद्वीप के ऊपर मानसून इस अवधि में सक्रिय होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हो सकती है बारिश

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पूर्व पश्चिम द्रोणिका उत्तर पश्चिम राजस्थान से दक्षिण बिहार तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में 28 मई को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में गरज चमक के साथ अंधड़ भी चलने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।

Next Story