Begin typing your search above and press return to search.

सोमवार राशिफल: आज इन राशि वालों को पैसों के मामलो में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत...वहीँ इनके लिए आज का दिन रहेगा ख़ास, पढ़े अपना राशिफल

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर 13 जून 2022 जानिए 13 जून को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि

मन अशान्त रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है, परन्तु वाणी में सौम्यता रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। सुखद समाचार म‍िलेगा।

वृष राशि

आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा,क्योंकि परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा और सायंकाल के समय किसी खास मेहमान का आगमन भी हो सकता है। आप अपने दैनिक आवश्यकताओं के प्रयोग की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी करेंगे। नौकर चाकरों का भी आपको भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। यदि आप किसी से धन उधार लेंगे,तो आपको चुका पाना मुश्किल होगा,इसलिए सावधान रहें। छोटे व्यापारियों को मन मुताबिक लाभ मिलेगा

मिथुन राशि

जल्दबाजी में निवेश न करें, हर संभव कोण से पड़ताल करेंगे तो नुकसान हो सकता है. आपका मूडी रवैया आपके भाई का मूड खराब कर सकता है। स्नेह के बंधन को बनाए रखने के लिए आपको आपसी सम्मान और विश्वास पैदा करने की आवश्यकता है। सुनी-सुनाई बातों पर आंख मूंदकर विश्वास न करें और उनकी सच्चाई को अच्छी तरह से परखें।

कर्क राशि

आज का दिन आप भाई बहनों के साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे और छोटे बच्चे भी आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं। आपको अक्समात किसी विपरीत समाचार को सुनकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपका कोई मित्र लंबे समय बाद आपसे मुलाकात करेगा,जिसमें आपको पुराने गिले-शिकवे नहीं उखाड़ने है। परिवार में किसी भी सदस्य को रिटायरमेंट मिल सकता है,जिसके बाद आप उनके लिए छोटे-मोटे पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं।

सिंह राशि

आज आपको कारोबार की चिंता परेशान करेगी जिसके लिए आप अपने भाइयों से मदद भी मांग सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी परिचय की मदद से कोई अवसर प्राप्त हो सकता है। आपको अपने आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ना होगा,तभी आप किसी मुकाम तक पहुंच पाएंगे और कार्यक्षेत्र में आपको कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। परिवार का कोई सदस्य ऐसा कार्य करेगा,जिससे आपका और आपके कुल का नाम रोशन होगा।

कन्या राशि

आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको पैसों के मामलो में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। आप अपने जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान करेंगे। ऑफिस के किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत लग सकती है। आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिता सकते हैं। आपके लिए कोई फैसला करना कठिन हो सकता है। आपको उन लोगों से सावधान रहने की जरूरत है, जो आपको गलत राह पर ले जाने की सोचते हैं।

तुला राशि

आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य से आपकी थोड़ी अनबन हो सकती है। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में रह सकते हैं। आपको अपने खर्च पर लगाम लगाना चाहिए। किसी काम से भागदौड़ अधिक हो सकती है, इससे आप थकान महसूस करेंगे। आपको आसपास हर चीज़ पर गौर रखने की जरूरत है। कुछ लोग आपकी बातों से प्रभावित हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि

आपका दिन शानदार रहेगा। आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपको किसी अच्छी कंपनी से जॉब के अवसर मिलेंगे। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए दिन शुभ है। ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। सब कुछ आपके अनुरूप रहेगा।

धनु राशि

आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप किसी दोस्त को बर्थडे विश कर सकते हैं। आप आफिस के किसी नए कार्य के लिये योजना बना सकते हैं। आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आसानी से पूरा हो सकता है। आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए। आप दूसरों के सामने अपनी बात को खुलकर व्यक्त कर सकते हैं। संतान की ओर से आपको सुख मिल सकता है।

मकर राशि

आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। प्रेम-प्रसंग के प्रति आपका झुकाव रहेगा। सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिले रहेंगे। लोग आगे से चलकर आपसे बात करना चाहेंगे। आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति की राहे खोल देगा। सभी रूके काम पूरे होंगे।

कुंभ राशि

आपका दिन उत्तम रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ बात कर के खुशी के पल बिता सकते हैं। कुछ जरूरी चीजें आपको फायदे दिला सकती हैं। कार्य पूरे होने के बाद आप रिलैक्स महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। इस राशि के कारोबारियों को किसी से जरूरी मामले पर पिता से सलाह करनी पड़ सकती है। धन के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी।

मीन राशि

आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा. राजनीति से जुड़े लोगों को तरक्की के बेहतर अवसर मिलेंगे, किसी बड़े राजनीतिक दल का हिस्सा बन सकते हैं। आज आप बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान आसानी से कर लेंगे। बदलते मौसम के कारण आपको पेट से जुड़ी कुछ परेशानी हो सकती है।

Next Story