Begin typing your search above and press return to search.

सोमवार राशिफल: आज इन राशि वालों के काम होंगे पूरे...आर्थिक स्थिति में होगा सुधार... जानिए बाकियों का हाल

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर 14 अप्रैल 2022। आज का राशिफल के अनुसार मेष से मीन तक राशियों में किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। जाने आज का राशिफल...

मेष राशि

आज आप काफी भावुक हो जाएंगे और इससे आप मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करेंगे. माता से संबंध खराब होंगे या माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। परिवार और रियल एस्टेट से संबंधित वाद-विवाद में सावधानी बरतने की जरूरत है। सूचनाओं का आदान-प्रदान बढ़ेगा। भाई-बहनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। धर्म को बल मिलेगा। भाग्य प्रबल होगा।

वृष राशि

आज का दिन राजनीति से जुड़े जातकों के लिए बेहतर रहेगा व धार्मिक आयोजनों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आप कुछ परेशानियों से घिरे रहेंगे। सेहत के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, इसलिए किसी भी कार्य को दौड़कर करने के लिए प्रयासरत रहेंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र में आप अपने पार्टनर से किसी बहसबाजी में पड सकते हैं। आप किसी नई संपत्ति की खरीदारी भी कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी, जो लोग सट्टेबाजी में धन को निवेश करते हैं, उन्हें कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा, नहीं तो उनका वह धन डूब सकता है।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। सामाजिक स्तर पर आपकी छवि नकारात्मक प्रभाव दिखाएगी, इसलिए आपको अपने मन में सकारात्मक विचारों को ही रखना बेहतर रहेगा। यदि किसी अनजान व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें, जो लोग विदेशों से आयात निर्यात का व्यवसाय करते हैं, उनको आज किसी डील को मजबूरी में फाइनल करना पड़ सकता है। माता जी के स्वास्थ्य में अक्समात गिरावट के कारण आपको परेशानी होगी, जिसके कारण भागदौड़ भी अधिक करेंगे। सायंकाल का समय आप अपने किसी परिजन के घर मेल मिलाप करने जा सकते हैं।

कर्क राशि

आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। आपको कोई नई जिम्मेदारी लेने में संकोच करने से बचना चाहिए। कोई जरूरी डॉक्यूमेंट तैयार ना होने की वजह से कोई कोर्ट का काम देर से पूरा होगा। जीवनसाथी के साथ आपका बेहतर तालमेल बना रहेगा। वो आपकी बातों को समझने की पूरी कोशिश करेंगे। आपकी भौतिक सुख-सुविधाएं बनी रहेंगी। कला और साहित्य के क्षेत्र में आपका रुझान रहेगा। आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। कुछ खास कामों में दोस्तों से मदद मिलेगी।

सिंह राशि

आपको पुरानी बातों को ज्यादा सोचने से बचना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए। कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होने की संभावना है। आपको उनसे संभलकर बात करनी चाहिए। निवेश के मामले में आपको कोई नई सलाह मिलेगी। कंप्यूटर सीख रहें छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। सफलता पाने के लिए आपको अभी और मेहनत करने की जरूरत है।

कन्या राशि

आज का दिन सुनहरे पल लेकर आयेगा। नए कार्यों में आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। किसी काम में बच्चों की सलाह फायदेमंद रहेगी। दोस्तों के साथ मूवी देखने जाने का प्लान बनायेंगे। नौकरीपेशा वालों के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। जो लोग फिल्म से जुड़े हैं, उनको आज काम का कोई बढ़िया ऑफर मिलेगा।

तुला राशि

आज आपके सभी काम मन-मुताबिक पूरे होंगे, लेकिन जरूरत से ज्यादा उत्सुक होने से बचें। काम के प्रेशर से बाहर निकलकर आपको कुछ समय बच्चों के साथ बिताना चाहिए, इससे आपको अच्छा लगेगा। साथ ही आपको आज कुछ मनोरंजन के मौके भी मिलेंगे। संतान से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना भी बन रही है। आप किसी सामाजिक कार्य में हिस्सा लेंगे जिससे प्रभावशाली लोगों से आपकी जान-पहचान बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि

आज दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। आपके परिवार में सुख-सौभाग्य बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करेंगे। ऑफिस में उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आप कुछ नये विचारों पर भी काम करेंगे। लवमेट्स आज एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। कुल मिलाकर दिन अच्छा रहेगा।

धनु राशि

आज दोस्ती के रिश्ते मजबूत होंगे। कारोबारियों को उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा। ऑफिस में अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा। दूसरे लोग आपकी योजना से काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। लवमेट के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। परिवार के लोग आपके लिए मददगार होंगे। किस्मत के सहयोग से जो भी होगा, आपके फेवर में होगा। जो लोग किसी तरह की हॉस्पिटैलिटी सर्विस से जुड़े हैं, आज उन्हें उन्नति के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे।

मकर राशि

आज कोई बड़ा और अलग काम करने से आपको बचना चाहिए। आपको आलस्य से बचना चाहिए। संतान के साथ घरेलू कार्यों को पूरा करने का प्लान बनायेंगे। आपको किसी भी मामले को आज बातचीत और शांति से सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए। परिवारवालों के साथ अधिक-से-अधिक समय व्यतीत करेंगे। इससे सबके साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे।आपकी सेहत ठीक बनी रहेगी।

कुंभ राशि

आज आपकी कई योजनाएं समय से पूरी होंगी। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी | अपनी बढ़ी हुयी ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। किसी काम में आपको कुछ लोगों से बड़ी आसानी से मदद मिल जायेगी। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। आपको कोई अच्छी खबर भी सुनने को मिलेगी। अगर कोर्ट-कचहरी का कोई मामला है, तो वो आज आपके पक्ष में रहेगा। लवमेट्स के लिए दिन फेबरेबल रहेगा, घूमने जायेंगे।

मीन राशि

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। कॉमर्स के स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको अपने कार्यों को ध्यान से करने की जरूरत है। व्यापार में आपको लाभ मिलेगा। ऑफिस में दिन आसानी से बीतेगा। आपको घर में सबकी जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। लोग आपके काम से और आपकी बातों से प्रभावित होंगे। माता की सेहत अच्छी बनी रहेगी।

Next Story