Begin typing your search above and press return to search.

सोमवार राशिफल: मेष, सिंह, कर्क व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में करेंगे प्रगति, बढ़ाने में सफलता मिलेगी... जानिए प्रत्येक राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

रायपुर 21 नवम्बर 2021। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 22 नवंबर को सोमवार है। सोमवार के दिन विधि- विधान से भगवान शंकर की पूजा- अर्चना की जाती है। जानिए 22 नवंबर, 2021 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

मेष राशि

आज का दिन अनुकूल रहेगा, आपको अपने काम को आगे बढ़ाने में सफलता मिलेगी और धन की प्राप्ति होगी. लव लाइफ में आज का दिन काफी रोमांटिक रहेगा। प्रियतम के साथ समय व्यतीत करेंगे। जहां तक बात आपके काम की है तो उसके लिए दिन अनुकूल रहेगा. आप काफी मेहनत करेंगे और यह मेहनत आपके ऊपर बैठे लोगों को नजर आएगी, जिसका अच्छा फल भी आपको मिलेगा. भाग्य आपके साथ रहेगा और धार्मिक कामों में आपका ध्यान लगेगा. दांपत्य जीवन के लिहाज से भी दिन काफी अच्छा रहने वाला है. जीवनसाथी और परिवार वालों की तरफ से कोई फायदा मिल सकता है.

मिथुन राशि

धन लाभ हो सकता है. ऐसे कार्य से लाभ होगा जो लंबे समय तक चलेगा। आज कई दिलचस्प योजनाएं बन सकती हैं। अविवाहित लोगों की शादी भी तय हो सकती है। आप अपनी बुद्धि से अपना काम पूरा कर सकते हैं। आज आप खुद को साबित करके दिखाएंगे। साथ ही जो विद्यार्थी विदेश में शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए दिन फेवरेबल है. आपको शिक्षकों से पढ़ाई में पूरी तरह मदद भी मिलेगी. इसके अलावा इस राशि के लोग पैसों की स्थिति पर गंभीरता से विचार करेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे. आपका चलते हुए पैर भी मुड़ सकता है. जिससे आपके पैर में कोई चोट या मोच भी आ सकती है. इसलिए आपको चलते हुए थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है. आपको कारोबार में धन लाभ होगा.

कर्क राशि

आज आपके प्रिय का अस्थिर बर्ताव रोमांस को बिगाड़ सकता है. आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है. आज आपका कोई नया दोस्त बन सकता है. बातचीत या व्यवहार में आप किसी तरह का बदलाव भी ला सकते हैं. लेन-देन में जल्दबाजी न करें. बनते काम बिगड़ सकते हैं. अपनी अलग इमेज बनाने में आपको सफलता मिल सकती है. निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे. आज आप अपने दिमाग और व्यक्तित्व को अच्छी तरह से समझने की कोशिश करेंगे.

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा जिससे मन में प्रसन्नता और प्रेम का भाव रहेगा. सभी से अच्छा व्यवहार करेंगे. इस से आपको लोगों की प्रशंसा मिलेगी. दांपत्य जीवन में खुशियों भरा दिन रहेगा. जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे. प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज सामान्य नतीजे मिलेंगे. आप का प्रिय कुछ अच्छी बातें करेगा और कोई काम की सलाह भी दे सकता है. प्रॉपर्टी के मामले में लाभ मिलेगा. परिवार का वातावरण सामान्य नहीं रहेगा, कुछ परिस्थितियां आपको परिवार पर ध्यान देने के लिए प्रेरित करेंगी. कामकाज के सिलसिले में आज आपकी मेहनत साफ नजर आएगी और पूरी व्यस्तता रहेगी लेकिन सेहत का ध्यान रखें.

कन्या राशि

आपका दिन फेबरेबल रहेगा. रूके हुए कामों में आपको किसी मित्र की मदद मिलेगी. आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है. आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेगी, जिन्हें पूरा करने में आप सफल होंगे. पहले किये गये अच्छे कामों का आपको फायदा मिल सकता है. आप करियर में आगे बढ़ेंगे. कोई भी रूकावट आपको आगे बढ़ने से रोक नहीं पायेगी. ऑफिस में आपको लोगों से सहयोग मिलता रहेगा. काम को लेकर कुछ नए विचार आपके दिमाग में आयेंगे. आप कोई नई योजना बना सकते हैं. पारिवारिक रिश्ते और मजबूत होंगे.

तुला राशि

सोचे हुए पुराने काम शुरू करें. फायदा हो सकता है. आज आप अच्छा महसूस करेंगे. सामूहिक और सामाजिक काम के लिए दिन अच्छा है. परिवार के ज्यादातर काम आपको निपटाने पड़ सकते हैं. दोस्तों के साथ समय बिताएंगे. किसी तरह के निवेश की योजना भी बना सकते हैं. धन लाभ हो सकता है. उधारदिया गया पैसा आपको मिल सकता है. ऑफिस और बिजनेस में आपके लिए गए फैसले बड़ा फायदा देने वाले होंगे.

वृश्चिक राशि

आज आपको अपनी जिंदगी से डर को निकाल देना चाहिए.आप अपनी अधूरी इच्छाएं पूरी करने के लिए लगातार कोशिश करते रहे आपको उसमें सफलता जरूर मिलेगी. साझेदार आपका भरपूर समर्थन करेगा और आप आर्थिक लाभ के अवसर जुटा पाएंगे. कुछ लोगों को धोखा मिल सकता है. आज आप कोई भी बड़ा फैसला पार्टनर की सहमति से ही लें. हर तरह की कठिन परिस्थिति में आपको सकारात्मक रहना होगा. पारिवारिक सहयोग मिलेगा.

धनु राशि

आज का दिन अनुकूल है. ट्रेवलिंग करने में समय लगेगा. अपने मित्रों, सहयोगी और दोस्तों से अच्छे रिलेशनशिप बनेंगे और उनसे आपको कोई काम की बात पता चलेगी. परिवार का माहौल बहुत ज्यादा बढ़िया नहीं रहेगा, इसलिए अपना पूरा ध्यान लगाएं. काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं. आपको धन का लाभ होगा. खर्चों पर नियंत्रण रहेगा. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. स्टूडेंट्स को पढ़ाई में सफलता मिलेगी. प्रेम जीवन के लिए दिन कमजोर है. दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा और जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले कर जाएंगे.

मकर राशि

आपका दिनठीक-ठाक रहेगा. आपके तरक्की में थोड़ी रूकावटें आ सकती है. इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है. परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा. साथ ही आप उनके साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं किसी अनजान व्यक्ति पर आपको भरोसा करने से बचना चाहिए. लवमेट वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा. सोसाइटी में आपकी किसी से थोड़ी अनबन हो सकती है. बेहतर होगा कि फालतू की बातें करने से आपको बचना चाहिए. इसके साथ ही यात्रा करते हुए थोड़ी सावधानी भी बरतें. सब कुछ आपके अनुरूप रहेगा.

कुंभ राशि

आज आप मजबूती और धैर्य से काम लेंगे. दिनभर पैसों के बारे में ही सोचते रहेंगे. भूमि और प्रॉपर्टी के कामों से भी धन लाभ होने के योग बन रहे हैं. कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो आपके सामने कुछ और काम आ सकते हैं. रोजमर्रा के कामकाज ज्यादा ही रहेंगे. थोड़े समय में सब ठीक हो जाएगा. धैर्यरखें. ऑफिस में अपनी प्रगति के बारे में विचार करेंगे. आगे बढ़ने के लिए आपको कुछ नया सीखना होगा. सेहत संबंधी मामलों में आपकी चिंता कम हो जाएगी.

मीन राशि

आज आपके स्वास्थ्य के बारे में चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है. आपको कुछ बेहतरीन अवसर मिल सकते है, जो आपकी वित्तीय स्थिति को काफी मजबूत करेंगें. पुराने दोस्त या परिवार के साथ बाहर जाओ और वार्तालाप का आनंद लें. परिवार में उत्साह बना रहेगा. संतान पक्ष से आज आपको खुशी मिल सकती है. यात्रा देशाटन की स्थिति आ सकती है. राजनैतिक कार्यों में व्यस्त होंगे. यात्रा का कार्यक्रम बनेगा. कारोबार अच्‍छा चलेगा.

Next Story