Begin typing your search above and press return to search.

सोमवार राशिफल: वृष, कर्क, कन्या, मकर राशि वालों का दिन रहेगा शानदार... होगा लाभ...पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

रायपुर 28 मार्च 2022। सोमवार का दिन भगवान शंकर को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान शंकर की पूजा- अर्चना की जाती है। जानिए 28 मार्च, 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें

मेष राशि

शांति प्राप्त करने के लिए कुछ पल करीबी दोस्तों के साथ बिताएं। आपके घर से जुड़ा निवेश फायदेमंद रहेगा। अपने करीबी लोगों के सामने ऐसी बातें उठाने से बचें, जो उन्हें दुखी कर सकती हैं। दिन की शुरुआत प्रेमिका की मुस्कान से होगी और रात उसके सपनों में बदल जाएगी। जब आपकी राय मांगी जाए, तो संकोच न करें क्योंकि इसके लिए आपकी बहुत सराहना की जाएगी। दांपत्य जीवन के दृष्टिकोण से चीजें आपके पक्ष में जा रही हैं।

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी आपको आशातीत सफलता मिलने के योग बनते दिख रहे हैं। आपको अपनी संतान से किए हुए वादों को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है। आप उन्हें कहीं पिकनिक पर भी लेकर जा सकते हैं। सायंकाल के समय आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होंगे। आपको आज अपने भविष्य में लिए गए किसी निर्णय के लिए पछतावा होगा, जिसके लिए आपको माफी मांगनी पड़ सकती है। नौकरी के लिए इधर उधर भटक रहे लोग यदि किसी नए व्यवसाय को शुरू करेंगे, तो यह उनके लिए बेहतर रहेगा।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण निर्णयों को लेने के लिए रहेगा, इसलिए आपको किसी भी कोर्ट-कचहरी के मामले को नजरअंदाज नहीं करना है, नहीं तो वह आपका कोई भारी नुकसान करवा सकता है। यदि कोई विपरीत स्थिति उत्पन्न हो, तो आपको उसमें धैर्य बनाकर रखना होगा। आज आपको आपका उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। संतान से यदि आपने कुछ उम्मीद की थी, तो वह आपकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे, साझेदारी में चल रहे व्यवसाय से आपको मन मुताबिक लाभ भी मिलेगा और अपने पार्टनर के ऊपर विश्वास और गहरा होगा।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। नौकरी से जुड़े जातकों को प्रमोशन, वेतन वृद्धि जैसी कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, लेकिन सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को अपने कार्य की ओर ध्यान देना होगा, नहीं तो उनसे कोई बहुत बड़ी गलती हो सकती है। आपके सामने व्यापार में कुछ चुनौतियां आएंगी। आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके ही बाहर निकल सकेंगे। आपको यदि किसी की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें, लेकिन ध्यान रहे, आपकी ज्यादा दखलंदाजी से लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं।

सिंह राशि

वालों आज ऑफिस के किसी काम में थोड़ी भागदौड़ करना पड़ेगा। परिवार के किसी सदस्य के साथ आप किसी महत्त्वपूर्ण मुद्दे पर बात करेंगे। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में रहेंगे। आपको कोई नया काम सिखने का अवसर प्राप्त होगा, इससे आपको लाभ भी होगा। कार्यस्थल पर सहयोगी के साथ आपको अच्छा व्यवहार बनाकर रखना अच्छा रहेगा। किसी से भी बिना वजह उलझने से आपको बचना चाहिए। लवमेट्स कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे।

कन्या राशि

वालों आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। शाम को जीवनसाथी के साथ मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। इससे आपके रिश्तों में और मधुरता बढ़ेगी। नए लोगों से मुलाकात होने से आपको बड़े फायदे होंगे। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आज छात्रों के अंदर कॉम्पिटिशन के प्रति जागरूकता पैदा होगी। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। बिजनेस में आपको बड़ा मुनाफा होने का योग बन रहा है।

तुला राशि

वालों आज माता-पिता अपने बच्चों के साथ कहीं आस-पास पिकनिक स्पॉट पर जाने का प्लान बनायेंगे। ऑफिस में आपको अपने बॉस की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए। इस राशि के नौकरी पेशा महिलाओं के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आज आपको थोड़ा आलस्य महसूस होगा। आपको अपना खान-पान हेल्दी रखना चाहिए। कुछ जरूरी मामलों में आप थोड़े भावुक हो सकते हैं। इससे आपको बचना चाहिए।

वृश्चिक राशि

वालों आज आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आराम से पूरा होगा। आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए। आपको दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए, इससे चीज़ें स्पष्ट रहेंगी। संतान की ओर से आपको सुख मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। लवमेट्स से फ़ोन पर लम्बी बात होगी। आज आप वाहन लेने का मन बनायेंगे।

धनु राशि

वालों आज आप अपने बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। उन्हें किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आयेगा। आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना आपके लिये फायदेमंद होगा। सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी।

मकर राशि

वालों आज आपके कार्यों में सफलता मिलने के योग बन रहे है। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा को बदलने में सहायक होगी। आज उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। आपको नकारात्मक विचारों से भी दूरी बनाये रखनी चाहिए।

कुंभ राशि -

वालों आज आपका कोई बड़ा काम संतान की मदद से पूरा हो जायेगा। माता-पिता का सहयोग भी बना रहेगा। शाम को उनके साथ किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई के प्रति रुझान बना रहेगा। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा।

मीन राशि

वालों आज आपके कार्य समय से पूरे हो जायेंगे, आप रिलेक्स महसूस करेंगे। आज आप अपने व्यापार को लेकर कोई बड़ा निर्णय लेंगे, जिसका फायदा भी होगा। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बनायेंगे। इस राशि के कारोबारियों को किसी से जरूरी मुलाकात करनी पड़ेगी। धन के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी। आप परिवार वालों के लिए समय निकालेंगे। उनकी सलाह आपके लिये महत्वपूर्ण रहेगी।


Next Story