Begin typing your search above and press return to search.

सोमवार राशिफल: इस राशि वालों के वैवाहिक जीवन में होंगे लड़ाई झगड़े, नौकरी में होगा धन का लाभ...जानिए मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

Astro- 'शांति सुमन'

Aaj 15 August 2022 Ka Rashifal - रायपुर I सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग :

आज 15 अगस्त सोमवार

तिथि – चतुर्थी तिथि 09:02 PM तक उपरांत पंचमी

नक्षत्र- उत्तरभाद्रपदा 09:07 PM तक उपरांत रेवती

योग- धृति

राहुकाल - 07:42 AM से 09:19 AM तक

चन्द्रमा - मीन राशि पर संचार करेगा।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशिवाले जातक पारिवारिक सुख प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। घर में छोटे-मोटे विवाद होंगे। जीवन साथी का समर्थन से ऊर्जावान बनेंगे। जीवन साथी की सेहत का ख़्याल रखें। नौकरी में कई अच्छे अवसर आपको मिलेंगे। दान-धर्म के कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

आज का मंत्र- आज मिश्री का भोग और चंद्र की पूजा करें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले आज प्रेम प्रसंग मिला जुला रह सकता है। वैवाहिक जीवन खुशहाल होने वाला है। नौकरी में धन लाभ होगा। खर्च के रास्ते बनेंगे। बिजनेस में परिवार के सहयोग से सफल रहेंगे। ईश्वर के प्रति आस्था रखकर काम करें। घर में भी सामंजस्यपूर्ण स्थिति भी बनी रहेगी।

आज का मंत्र- गुड़ का दान और हनुमान जी की पूजा करें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज वैवाहिक जीवन लड़ाई झगड़े होंगे।जातक के स्वभाव में क्रोध व अहंकार देखने को मिलेगा। उनके वैवाहिक जीवन में बड़ा विवाद पैदा कर सकता है। इस दौरान दोनों एक-दूसरे पर हावी होने का प्रयास करेंगे। घर का माहौल भी अशांत रहेगा। बच्चे खुश रहेंगे। घर में मेहमान आ सकते है। नौकरी व बिजनेस में लाभ मिलेगा।

आज का मंत्र हरी वस्तुओं का दान और गणेश जी की स्तुति करें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज काल्पनिक भय से निपटने वाला होगा। नकारात्मक विचारों से जातक परेशान रहेंगे। अगर किसी को पैसे उधार दिए हैं तो उसे मिलने में विलंब संभव है। नौकरी में समय ठीक रहेगा। जातक को बॉस का पूरा सहयोग करेंगे। पति-पत्नी की भावनाओं में नकारात्मकता रहेगी। प्रेम प्रसंग में भी लड़ाई हो सकता है। आय का स्रोत बढ़ सकता है।

आज का मंत्र- पीली वस्तु या केले का दान और गुरुभगवान की पूजा करें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले अपनी सेहत को लेकर सावधान रहे। कल भाई-बहनों को किसी प्रकार की मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। कल वैवाहिक जीवन में सुधार देखने को मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफल रहेंगे। नौकरी व बिजनेस सबकुछ सामान्य चलेगा।

आज का मंत्र- आज गेहूं और गुड़ का दान करें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वाले आज शादी तय हो सकती है। नौकरी में चाहे प्राइवेट हो या सरकारी पदोन्नति तो तय है। किसी धार्मिक काम का आयोजन करेंगे। किस्मत के बल पर घर या वाहन की खरीद संभव है। व्यवसायिक तौर पर धन लाभ मिलेगा। ऑफिस में जातक का सहयोगी से मन मुटाव होगा।

आज का मंत्र- लोहा और तेल का दान करें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज सेहत से परेशान रहेंगे। प्रेम संबंध में अलगाव के चांसेज है। बच्चों व परिवार को बाहर घूमाने ले जाएंगे। जातक को कई तरह के लाभ होंगे जो आने वाले दिनों के लिए अच्छा है। बिजनेस जिन लोगों के साथ कर रहे है उनके साथ दूरी बनाकर रखें।

आज का मंत्र- आज मक्के का दान करें और गरीबों को भोजन खिलायें।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज नौकरी में विरोधी से परेशान रहेंगे। जो लोग कम्यूनिकेशन की फील्ड में है उनका ट्रांसफर होगा। परिवार में धार्मिक आयोजन करेंगे। बिजनेस में लाभ के साथ कई परेशानी भी आने वाली है। छात्रों को परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होने की सम्भावना है।

आज का मंत्र- चना का दान करें और सूर्य की पूजा से लाभ मिलेगा।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज के दिन जातक मूल्यवान वस्तुओं की खरीद करेंगे। घर में आने वाले मेहमान से आपको लाभ होगा। परिवार के साथ मस्ती करेंगे। प्रेम संबंध भी अच्छे चलने वाले है। नौकरी में पदोन्नति होगी। संपत्ति की रक्षा करे और व्यापार में दिमाग से काम लें। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।

आज का मंत्र- लड्डू का भोग लगाए और गुरु की सेवा करें।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज प्रसन्नता व मनोरंजन का अवसर प्राप्त होगा। पारिवारिक जनों का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा जातक की उन्नति होगी। व्यापार में आशातीत सफलता मिलने की उम्मीद है।रुका धन प्राप्त होगा। सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। मानसिक तनाव रहेगा। क्रोध पर संयम रखें।

आज का मंत्र- कुत्ते की सेवा करें और रोटी खिलाये।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज शुरुआत में सुखद समाचार प्राप्त होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आमोद-प्रमोद के संसाधनों में वृद्धि होगी। विदेश से जुड़े जातक को अच्छा लाभ मिलेगा। गाड़ी खरीदने के योग इस सप्ताह है। स्वास्थ्य की दृष्टि से सुखद नहीं है।

आज का मंत्र- गौ सेवा करें लाभ मिलेगा।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज ऑफिस में काम की तारीफ के साथ, ट्रांसफर और पदोन्नति का मार्ग भी खुल सकता है। जातक को परिवार और पिता से लाभ मिल सकता है। संतान को सही मार्गदर्शन देंगे। आज आपको लगेगा कि धीरे-धीरे भाग्य की वृद्धि हो स्वास्थ्य के दृष्टि से सिरदर्द, नेत्र पीड़ा होगा।

आज का मंत्र- आज सुंदरकांड का पाठ करें।

Next Story