Begin typing your search above and press return to search.

सोमवार राशिफल: मिथुन, कर्क, वृश्चिक, समेत इन चार राशि के लोगों को होगा आर्थिक लाभ... वहीँ मेष, वृष राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा...जानिए आपका भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

रायपुर 29 नवम्बर 2021. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 29 नवंबर को सोमवार है। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। सोमवार के दिन विधि- विधान से भगवान शिव की पूजा- अर्चना की जाती है। जानिए 29 नवंबर, 2021 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष राशि

आज का दिन आपको हर मामले में सोच समझकर चलना होगा। यदि आज आप घर, नौकरी अथवा कहीं पर भी किसी व्यक्ति को कोई सलाह दें, आपको उसमें ध्यान देना होगा कि बाद में आपको इसके लिए पछताना न पड़े। यदि आप आज किसी बैंक अथवा व्यक्ति, संस्था आदि से कोई ऋण लेने की सोच रहे हैं, तो आज वह आपको आसानी से मिल जाएगा। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज यदि आपके भाई और बहन के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो उसे किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से समाप्त करने में सफल रहेंगे। आज आपको अपनी संतान से संबंधित कुछ जरूरी निर्णय लेने पड़ सकते हैं। आज आपको किसी जरूरी काम के लिए अक्समात यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने मे कामयाब रहेंगे।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आज आप अपने धन को बढ़ाने में व्यस्त रहेंगे और अपने व्यापार मे धन वृद्धि के लिए यदि आपके दिमाग में कोई आईडिया आए, तो आपको उसे तुरंत आगे फॉरवर्ड करना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आपका वह आइडिया टल सकता है। आज सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी लाभ मिल सकता है। आज आपको अपनी फिजूलखर्ची की आदत पर रोक लगानी होगी, तभी आप अपने धन को बचाने में सफल रहेंगे।

कर्क राशि

आपके लिए आज का दिन मध्यम ही रहेगा. आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी. आय के नए साधन मिल सकते हैं. व्यापार भी उन्नति करेगा. काम के सिलसिले में आपको अपनी कार्यकुशलता पर भरोसा रखना पड़ेगा. विरोधियों से जीतेंगे. कोर्ट कचहरी के मामले आपके फायदे में रहेंगे. खर्चे भी ज्यादा रहेंगे. प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा रहेगा. दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा. परिवार का माहौल आपको संतुष्टि देगा. आप घरेलू गतिविधियों में ज्यादा व्यस्त रहेंगे और घरेलू खर्च करेंगे.

सिंह राशि

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा. इस राशि के जो लोग डेकोरेशन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन फायदा देने वाला है. आपको कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है. जो लोग नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए आज नए रास्ते खुलेंगे. खेल में दिलचस्पी रखने वालों का प्रर्दशन आज बेहतर रहेगा. लवमेट के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा. आज के दिन माँ लक्ष्मी की तस्वीर खरीदेंगे, तो आपकी सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी.

कन्या राशि

बेरोजगारों के लिए दिन अच्छा है। काम मन लगाकर करें। करियर में आगे बढऩे के अवसर मिल सकते हैं। आत्मविश्वास से जोखिम भरे कामों में सफलता मिल सकती है। पैसों और बिजनेस के मामलों पर ध्यान देना होगा। सामाजिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा। पारिवारिक संबंधों में सुधार हो सकता है। धन व्यय अधिक रहेगा। प्रॉपर्टी और शेयर बाजार में निवेश लाभदायक रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

तुला राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। कायक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें और मानसिक तौर पर भटकाव से बचें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन अपनी वाणी से किसी को ठेस न पहुंचे, इसका द्यान रखें। मांगलिक आयोजनों में शामिल हो सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।

वृश्चिक राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ के योग बन रह रहे हैं। कार्यक्षेत्र में परिजनों को भरपूर सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर सोच-समझकर बोलें। उन्नति के रास्ते खुलेंगे। पुराने मित्रों का भी सहयोग मिल सकता है। सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। कारोबार विस्तार के लिए नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। यात्रा पर जा सकते हैं।

धनु राशि

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगी। व्यापार-धंधे में आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। नौकरी में तरक्की होने की संभावना है। स्थान परिवर्तन होने के साथ आय भी बढ़ सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कुछ नया करने की इच्छा भी होगी। व्यवहारकुशलता के चलते अधिकारियों से सम्मान मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। अटके काम बन सकते हैं। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी।

मकर राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार विस्तार की नई योजनाएं बन सकती हैं। आकस्मिक धनलाभ मिलेगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। उधार लेन-देन से बचें। परिश्रम और प्रयासों से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।

कुम्भ राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन मानसिक और शारीरिक रूप से थकान का अनुभव होगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। परिवार में किसी से कलह होने की संभावना रहेगी। वाहन का उपयोग सावधानी से करें। सेहत का ध्यान रखें, यात्रा को टालें।

मीन राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में योजना बनाना मेहनत करने से भी ज्यादा कारगर साबित हो सकता है। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पुराने कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। परिवार, दोस्त और रिश्तेदार आपका पूरा सहयोग करेंगे। जमीन-जायदाद के मामले में पडऩे से बचें, अन्यता कानूनी विवाद में फंस सकते हैं। आपका व्यवहार पार्टनर को खुशी देगा। धन लाभ के नए मार्ग खुलेंगे।

Next Story