Begin typing your search above and press return to search.

सोमवार राशिफल: मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मीन राशि वालों के लिए दिन रहेगा खास... वहीं कुंभ राशि वालों को धन के लेन-देन में रखनी पड़ेगी सावधानी

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर 9 मई 2022। आज का राशिफल के अनुसार मेष से मीन तक राशियों में किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। ग्रह कैसा प्रभाव डाल रहे हैं इसको लेकर भविष्यवाणी, पढ़ें लव राशिफल...दैनिक प्रेम राशिफल, आज का राशिफल

मेष राशि

कारोबार में आ रही परेशानियों का हल मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। हृदय रोगियों को ज्यादा तनाव लेने से बचना चाहिये। अपने अफसर की किसी भी बात को न टालें। अपनी बातों को जीवनसाथी के साथ शेयर करें। प्रेम सम्बन्धों को लेकर कुछ तनाव रहने की सम्भावना है। यात्रा करते समय सावधानी रखें।

वृष राशि

जो निवेश योजनाएं आपको आकर्षित कर रही हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें, कोई भी कदम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. अपने परिवार के प्रति असभ्य मत बनो। यह पारिवारिक शांति भंग कर सकता है।

मिथुन राशि

आज आप दिन भर नई ऊर्जा से भरे रहेंगे. इस राशि के शिक्षकों के लिए दिन खास रहने वाला है। कार्य में सफलता मिलेगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ हील स्टेशन जाने की योजना बनाएंगे। व्यापार में सब कुछ अच्छा रहेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलेगा।

कर्क राशि

कारोबार में नए ऑर्डर मिल सकते हैं। किसी की बातों में न आएं। पैतृक सम्पत्ति को लेकर आ रही बाधा दूर होगी। किसी धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। छात्रों को करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलने की सम्भावना बन रही है। आज मांगलिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं।

सिंह राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। आज कोई भी महत्वपूर्ण कार्य न करें। बच्चों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। गले में इन्फेक्शन जैसी समस्या हो सकती है। जीवनसाथी के साथ घूमने जाएंगे। लवर्स के बीच सामंजस्य रहेगा। तनाव दूर होगा। मित्रों के साथ समय बिताएंगे।

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है,क्योंकि आपके परिवार में किसी मांगलिक उत्सव का आयोजन हो सकता है,जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। रचनात्मक कार्यों में भी आपका खूब मन लगेगा,लेकिन यदि कोई घर गृहस्थी की समस्या चल रही थी,तो वह सुलझेगी। व्यापार में आपको अचानक से धन प्राप्ति के योग बनते दिख रहे हैं।

तुला राशि

आज का दिन शिक्षा पर प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग लेकर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में आपकी वाकपटुता आपको मान सम्मान दिलवाएगी,लेकिन मौसम का विपरीत प्रभाव आपके ऊपर पड़ सकता है,इसलिए आपको सावधान रहना होगा। जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। यदि व्यवसाय संबंधित किसी यात्रा पर जाने का मौका मिले,तो अवश्य जाएं,क्योंकि वह आपके लिए लाभदायक रहेगी

वृश्चिक राशि

आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आपकी यश व कीर्ति में भी वृद्धि होगी,लेकिन आपको किसी विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है,जिसमें आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। सायंकाल के समय आपकी अपने परिजनों से मुलाकात होगी व आप उनके साथ सैर सपाटे की योजना भी बना सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको लाभ मिलेगा,लेकिन जीवनसाथी से आपकी छोटी मोटी झड़प हो सकती है।

धनु राशि

परिजन आपसे नाराज हो सकते हैं।किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। खर्च ज्यादा होगा। प्रेम सम्बन्धों को लेकर काफी भावुक रहेंगे। यात्रा को टालने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में किसी कारण विवाद होने की सम्भावना है। नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। व्यवसाय के साझेदारों पर नजर रखें।

मकर राशि

दिनचर्या में परिवर्तन ला पाएंगे। आज आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित रहेंगे। नौकरी परिवर्तन पर विचार कर सकते हैं। ज्यादा जिम्मेदारियों को अपने ऊपर न लें। इससे आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है। तेज धूप में निकलने से बचें।

कुंभ राशि

पारिवारिक आयोजन में बिजी रहेंगे। धन के लेन-देन में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिये। किसी को उधार देते समय पूरी जानकारी हासिल करें। सेहत संबंधी दिक्कत में रहेंगे। भावनात्मक सम्बन्धों को लेकर काफी सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों से झगड़ा हो सकता है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।

मीन राशि

आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए आनंदमय रहेगा। विद्यार्थियों को मानसिक व बौद्धिक भार से छुटकारा मिलता दिख रहा है। यदि आप कहीं घूमने जाएंगे या किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होंगे,तो वहां आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आपके कुछ कार्य के पूरा होने से आपका दिमाग भी रिलैक्स रहेगा। यदि आप किसी नए व्यवसाय में हाथ आजमाने की सोच रहे हैं,तो उसमें माता-पिता से सलाह मशवरा करके हाथ बढ़ाएं,तो बेहतर रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

Next Story