Begin typing your search above and press return to search.

सोमवार राशिफल: मेष, कर्क, वृश्चिक, धनु, कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा... पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर 30 मई 2022. जानिए 30 मई 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान...

मेष राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। दंपत्ति एक साथ समय बिताना पसन्द करेंगे। धार्मिक कार्यों में विशेष रुचि लेंगे। जोखिम वाले कार्यों को आज करना उचित नहीं है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। आज आप घर-परिवार को पूरा समय देंगे। उच्च शिक्षा ले रहे छात्रों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। आय की स्थिति में सुधार होगा। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं।

वृष राशि

मानसिक शान्ति‍ रहेगी। संयत रहें। बातचीत में सन्तुलित रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। घर में धार्मिक कार्य होंगे।

मिथुन राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और कार्यों में सफलता मिलेगी। हालांकि, कार्यभार की अधिकता रहेगी, जिसके चलते मेहनत अधिक करनी पड़ेगी और पूरा दिन भागदौड़ में बीतेगा। काम के सिलसिले में किसी छोटी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का सहयोग भी मिलेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें और खाना-पान का ध्यान रखें।

कर्क राशि

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यवसाय में निवेश की योजना बनेगी। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन कार्य आसानी से पूरे होंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों-मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवारजनों के साथ दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। सेहत अच्छी रहेगी और परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है।

सिंह राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथ में काम करने वालों के सहयोग से कार्यों में सफलता मिलेगा। नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। स्वास्थ्य अच्छा रहने से मन प्रसन्न होगा। अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। निवेश करने से बचना होगा।

कन्या राशि

आज के दिन दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा और आपके प्रतिद्वंदी भी आपके सिरदर्द बने रहेंगे। आपको वृद्धजनों की सेवा व दान पुण्य के कार्य पर धन व्यय करने से आपके मन में हर्ष होगा। आपको संतान द्वारा कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है,जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं,उन्हें उसे तुरंत ज्वाइन करना बेहतर रहेगा। पिताजी के स्वास्थ्य में अक्समात गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे। आपका साझेदारी में चल रहा व्यवसाय आपको मन मुताबिक लाभ देगा।

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए भाग दौड़ भरा रहेगा। परिवार में भी कुछ अशांति का माहौल रहेगा,क्योंकि परिवार की कोई कलह फिर से सिर उठा सकती है। आपको व्यापार में कुछ शत्रुओं से सावधान रहना होगा,नहीं तो वह आपके अधिकारियों से आपकी चुगली लगा सकते हैं। आपको बिजनेस में अत्यधिक मेहनत के बाद भी आय कम और व्यय अधिक होगा,जिसके कारण आप थोड़ा परेशान तो रहेंगे,लेकिन किसी भी परिस्थिति में आपका साहस देखकर आपके परिवार के सदस्य भी हैरान रहेंगे।

वृश्चिक राशि

आज आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा. ऑफिस में कोई नया काम मिलने की संभावना है, जिससे आपको लाभ के कई मौके मिलेंगे। शाम के समय परिवारजनों के साथ मौज-मस्ती में समय व्यतीत होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को करियर में तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं।

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपके घर में धन-धान्य में वृद्धि होगी व यदि आपकी अपने मित्रों से कोई कलह चल रही थी,तो वह भी समाप्त होगी। आपकी किसी मनोकामना की पूर्ति होने से आप प्रसन्न रहेंगे,जिसके बाद आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बनाएंगे। संतान के विवाह में आ रही समस्या के लिए आपको अपने किसी परिजन से मदद लेनी पड़ सकती है।

मकर राशि

आज का दिन आपका स्वास्थ्य कुछ खराब रहेगा,इसलिए आपको बाहर के खानपान व अत्यधिक तले भुने से परहेज रखना बेहतर रहेगा। महापुरुषों के मिलने से आपका मन हर्षित होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, जिसके लिए वह परेशान रहेंगे। आपका यदि कोई जमीन जयादाद से संबंधित विवाद चल रहा है,तो उसका समाधान हो सकता है और उसमें आपको लाभ होगा।

कुंभ राशि

आज जीवनसाथी आपकी बातों को महत्व देंगे। कार्यक्षेत्र में लोगों से पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आज इनकम के नए रास्ते खुलेंगे। कुछ दिनों से रुका हुआ काम आज पूरा हो जायेगा . स्टूडेंट्स के लिए दिन उत्तम रहने वाला है। आज किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। बिजनेस में आज तेजी से वृद्धि होगी। आपको अचानक से कुछ ऐसा हासिल होगा, जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी।

मीन राशि

आज संतान संबंधी काम होंगे। व्यवसाय या नौकरी पर सहकर्मियों की ओर से सहयोग कम मिलेगा। आपकी बुद्धिमता योग्यता के बल पर आप आगे बड़ पाएंगे प्रतियोगिता के क्षेत्र मे भी आपको अच्छी सफलता प्राप्त होगी। आप दूसरों के सामने अपने आप को सही रूप से व्यक्त कर पाएंगे। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा. आज पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं।

Next Story