Begin typing your search above and press return to search.

सोमवार राशिफल: कर्क, कन्या, वृश्चिक राशि वालों पर आज महादेव की रहेगी कृपा... दिन रहेगा बेहद खास....पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

रायपुर 24 जनवरी 2022. आज जानिए आज सोमवार को किन राशियों पर भगवान महादेव की कृपा रहेगी। जानिए आज किन राशि वालों को काम पूरे होंगे, किन्हें मिलेगी सफलता।

मेष राशि

आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन अशान्त हो सकता है। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है।

वृष राशि

विवाहयोग्य लोगों का रिश्ता तय होगा। आपकी कुशलता लोगों के सामने निखर के सामने आयेगी। अपनी प्रगति से संतुष्ट नहीं रहेंगे। किसी बात को लेकर ज्यादा भावुक न हों। आज किसी से कोई वादा न करें। तनाव दूर हो सकता है। क्रोध के अतिरेक से बचें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। आय में बढ़ोत्तरी होगी। तनाव से बचकर रहें।

मिथुन राशि

आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। परिवार में व्यर्थ के क्रोध एवं विवाद से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। बातचीत में सन्तुलित रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे। म‍ित्रों के सहयोग से आय के नए स्रोत बनेंगे। अपनी कार्यशैली में सुधार करने से लाभ होगा। अदालती मामले में प्रगति नहीं होगी।विद्यार्थियों को पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।।

कर्क राशि

आज बहुत दिनों से रुके हुए धन की प्राप्ति होगी और किसी संपत्ति के खरीद का सौदा पूरा करेंगे। नए संबंधों में स्थायित्व बनेगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी अच्छी सफलता मिल सकती है, प्रयत्नशील रहें। मानसिक तनाव और भ्रम के कारण व्यावसायिक दैनिक कार्यों में बाधा तथा आवागमन में अवरोध उत्पन्न हो सकता है। लव लाइफ के साथ आनंदमय समय व्यतीत होगा। सायंकाल का समय मंगल उत्सव में प्रियजनों के साथ हर्षोल्लास में बीतेगा। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

सिंह राशि

आज आप अपने निकटवर्ती व अन्य लोगों की भावनाओं को पहचानें और उनके अनुसार चलने का प्रयास करें तो आपको आत्मसंतोष होगा। कभी कभार दूसरों की बात सुनने में कोई परेशानी नहीं है। व्यापार से संबंधित महत्वपूर्ण सौदों में सफलता मिलेगी। संपत्ति संबंधित विवाद किसी बड़े अधिकारी की मध्यस्थता से सुलझ जाएगा। दुकान या कार्यालय में टीमवर्क के जरिए ही आप किसी समस्या का हल निकालने में सफल होंगे। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कन्या राशि

अपने आस पास खुशनुमा माहौल बनाने का प्रयास करें। लव लाइफ में आपके सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तेदारों के साथ संबंधों में सुधार आएगा। ऑफिस में अकस्मात कोई नया परिवर्तन आपको आश्चर्य में डाल सकता है। महिला सहकर्मी व अधिकारी आपका सहयोग कर सकते हैं। मित्रों की मदद से किसी पुराने विवाद का समाधान मिलेगा। विदेशी कंपनी में काम करने वालों को सफलता मिलेगी। सायंकाल के समय देव दर्शन का लाभ लेंगे, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए महापुरुषों से मेलजोल कारक है। नए कार्य में वैधानिक और तकनीकी पहलुओं पर गंभीरता पूर्वक विचार करने के उपरांत ही कुछ निर्णय लें। व्यावहारिक सोच आपको समाज में प्रतिष्ठा प्रदान करेगी। छात्रों के लिए मनचाहे क्षेत्र में उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। घर के पुराने लटके हुए कार्यों को बना लेने का मौका भी मिलेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए कुछ अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं, जिससे घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। बिजनस के सिलसिले में पिता या किसी जानकार व्यक्ति से सलाह लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। दिन के दूसरे भाग में महिला मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। मामला कार्यक्षेत्र का हो या घर का आप अपने सभी उत्तरदायित्वों को सफलतापूर्वक निभा लेंगे। व्यवसाय में पिछले कुछ समय से चली आ रही समस्याओं से निजात मिलेगा। ननिहाल पक्ष से लाभ होगा और संबंधों में मजबूती आएगी। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

धनु राशि

आज का दिन मिश्रित फलकारक है। आप अपनी पुरानी देनदारियों से मुक्त हो सकते हैं। छात्रों को एकाग्रता के साथ कार्य करने की आवश्यकता पड़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों का स्वागत होगा। कुछ आवश्यक घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है, जिसमें अपनी जेब का खास ख्याल रखें। सायंकाल का समय घरवालों के साथ व्यतीत करें। ऑफिस में अधिकारियों के साथ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मकर राशि

बहन या भाई के विवाह से संबंधित चर्चा घर में हो सकती है। कोई पुराना मित्र या रिश्तेदार अचानक आपके सामने आकर खड़ा हो सकता है। अगर कोई आपसे उधार मांगे तो कदापि न दें। व्यापारिक यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। रोजगार के क्षेत्र में अस्थिरता के कारण मन परेशान हो सकता है। लव लाइफ में सुखद अनुभूति होगी। पारिवारिक खर्चों पर नियंत्रण की आवश्यकता पड़ेगी। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलने में कठिनाई होगी। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कुंभ राशि

व्यापार की स्थितियां बेहतर होती जाएंगी और प्रतिस्पर्धा में प्रतिद्वंदी आपके पीछे रह जाएंगे। दिन का उत्तरार्ध भी शुभ व्यय कीर्ति की वृद्धि कारक है। पुण्य कार्यों पर भी व्यय हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य से शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न होगा। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को नए अवसर मिलने में सफलता मिलेगी और सक्रिय राजनीति में भाग लेने का योग बन रहा है। सायंकाल के समय लव लाइफ में नई ऊर्जा का संचार होगा और नए मित्र भी बनेंगे। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मीन राशि

बचत योजनाओं में निवेश के लिए सही समय है लेकिन अनावश्यक खर्चों से सावधान रहें। अपने पिता के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। किसी अधिकारी की मदद से उत्तम संपत्ति प्राप्त होगी। खोया हुआ धन या रुका हुआ पैसा मिल जाएगा। मंत्रणा शक्ति के बल पर किसी कठिन समस्या का समाधान भी हो जाएगा। वाणी के माध्यम से आज आपका सम्मान बढ़ेगा। घर के लंबित कार्यों को पूरा करने का सही समय है। सायंकाल के समय धार्मिक कार्यों में सहयोग करेंगे। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।


Next Story