Begin typing your search above and press return to search.

सोमवार राशिफल: मेष, मिथुन,तुला, धनु राशि वालों का दिन रहेगा अच्छा, होगा लाभ... जानिए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

रायपुर 17 जनवरी 2022। आज का राशिफल के अनुसार मेष से मीन तक राशियों में किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है।

मेष राशि

आज निजी समस्याओं को सुलझाने में सफल रहेंगे। दूर के रिश्तेदारों से आपको खुशखबरी मिलेगी।परिवार के सदस्यों के साथ आपके सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। दफ्तर में किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में सम्मिलित हो सकते हैं। जॉब में वेतन बढ़ने की सम्भावना बन रही है।

वृषभ राशि

दफ्तर का माहौल काफी खुशनुमा रहेगा। आपकी मैनेजमेंट क्षमता में बढ़ोतरी होगी। जमीन या शेयर मार्केट में निवेश लाभकारी होगा। कारोबार में डील से आपको लाभ मिलेगा। कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। स्वास्थ्य की परेशानियों का निदान होगा। आज का दिन अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि

आज आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा. जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। धर्म और कर्मों में आस्था बढ़ेगी। विरोधियों की पराजय होगी। सामाजिक जिम्मेदारी निभानी पड़ सकती है। मित्रों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। रोजगार और रोजगार में किया गया निवेश फायदेमंद रहेगा।

कर्क राशि

आज नौकरी पेशा वाले लोगों का ट्रांसफर दूर हो सकता है. इस वजह से आपको अचानक नई समस्याओं और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। अधिक पानी पीने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज हाथ में जोखिम लेने से बचें।

सिंह राशि

दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आप अपने बच्चों के बारे में अधिक गंभीरता से सोचेंगे, उनकी पढ़ाई और उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। दांपत्य जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा, जीवन साथी का पूरा सहयोग आपके साथ रहेगा।

सिंह राशि

जीवनसाथी का पूरा सपॉर्ट आपके साथ है इसलिए अगर ऑफिस में ज्यादा मेहनत करनी पड़े तो घरवालों की ओर से परेशान होने की जरूरत नहीं। प्रमोशन में बढोतरी की चर्चा हो सकती है। घर के छोटे सदस्यों को समय देना बहुत जरूरी हो जाएगा।

कन्या राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार मध्यम रहने की संभावना है, लेकिन परिश्रम से सफलता मिलेगी। कार्यालयीन काम सफल होंगे। अटके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं। सेहत को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढकऱ भाग लेंगे, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी धार्मिक यात्रा का प्रवास हो सकता है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।

तुला राशि

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार विस्तार के लिए नए कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं। व्यापारियों को आकस्मिक धनलाभ नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। हालांकि, कार्यभार बढऩे से परिश्रम की अधिकता भी रहेगी। धन के लेन-देन में सावधानी रखें। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। पर्यटन के भी योग रहेंगे। विद्यार्थी मौज-मस्ती करेंगे और पढ़ाई में जो मेहनत की है, उसका फल सफलता के रूप में मिलेगा।

वृश्चिक राशि

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। नये काम की शुरूआत कर सकते हैं। धार्मिक कार्य तथा प्रवास हो सकता है। रचनात्मक कार्य के प्रति रुझान बढ़ेगा। इस अवसर का लाभ उठाएं और नए तरीके से काम करने का मौका हाथ से न जाने दें। बुजुर्गों से सलाह लेना लाभदायक रहेगा। परिवार का माहौल सुखमय रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें। यात्रा पर जा सकते हैं।

धनु राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक कार्य सफल होंगे और आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा। गृह एवं संतान सम्बंधी शुभ समाचार मिल सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात होने की संभावना रहेगी। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च हो सकता है। नये काम में रुकावट आ सकती है। समस्याओं को सुलझाने के लिए किसी की सलाह ले सकते हैं। अपनी कार्यक्षमता से दूसरों को प्रभावित करेंगे। परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी।

मकर राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग हैं। आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। बुजुर्गों के आशीर्वाद से कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन कुछ परिस्थितियां ऐसी बन सकती हैं, जो तनाव बढ़ाएंगी। दोस्तों से वाद-विवाद करने से बचें। बहस करने से मुसीबत में फंस सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों को सहयोग मिलेगा। यात्रा को टालें।

कुम्भ राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव रहेगा। कार्यभार की अधिकता से शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में परिस्थिति अनुकूल रहेगी और आर्थिक दृष्टि से लाभ मिलेगा। परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। अपनी रचनात्मकता से किस तरह अपने घर को खूबसूरत बना सकते हैं। आर्थिक योजना को लेकर विचार करेंगे। वाणी पर संयम रखकर विवाद को टाल सकेंगे।

मीन राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यभार की अधिकता से जरूरी कामों को समय नहीं दे पाएंगे, इसलिए क्रोध की अधिकता रहेगी। जीवन में नये विचारों से बदलाव का अनुभव करेंगे। परिजनों से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें और अधिकारियों से वाद-विवाद करने से बचें। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। मानसिक एवं शारीरिक रूप से थकान का अनुभव होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


Next Story