Begin typing your search above and press return to search.

मॉडल की खूबसूरती बनी मुसीबत!, मैं इतनी हॉट हूँ मैं क्या करूँ... जब कोई भी...

मॉडल की खूबसूरती बनी मुसीबत!, मैं इतनी हॉट हूँ मैं क्या करूँ... जब कोई भी...
X
By NPG News

नई दिल्ली 17 मई 2022 I क्या कभी किसी ने सोचा है की हॉट होना भी कभी मुसीबत बन जाता है। जी हाँ आपने सही सुना हम बात कर रहे है एक मॉडल की जिसकी खूबसूरती की वजह से उसे कोई भी नौकरी पर रखना नहीं चाहता। आइये जानते है क्या है इसके पीछे का कारण।

दरअसल, लंदन में रहने वाली Juju Brazil ने बताया कि किस तरह से ज्यादा खूबसूरत होना ही उनके लिए दिक्कत का कारण बन गया. वो कहती हैं कि 'सुंदर होने के लिए एक बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है.'बकौल जुजु ब्राज़ील टीवी सीरियल में काम करना उनका सपना था, लेकिन अपने लुक्स के कारण उन्हें काम नहीं मिला. कहा गया कि लोग मुझे रियलिटी शो में नहीं देखना चाहते Juju ने यह भी बताया कि उन्हें कई बार अलग तरह की ड्रेस पहनने के कारण लोगों ने धमकाया भी. वो कहती हैं- 'मैंने हॉट होने के कारण कई तरह का पक्षपात झेला, ऐसे में अब हमें इसके बारे में बात करनी होगी.'जुजु ब्राज़ील के मुताबिक, खूबसूरती की वजह से उन्हें मॉडल बनने और इंस्टाग्राम पर 62 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स बटोरने में मदद जरूर मिली लेकिन काम मिलने में कठिनाई हुई. हालांकि, ऐसा किसी मॉडल के साथ पहली बार नहीं हो रहा. इससे पहले वेरोनिका रजक नाम की मॉडल ने भी यही शिकायत की थी.

वेरोनिका को अपनी सुंदरता के कारण लोगों ने इतना ट्रोल किया कि उन्हें अपना इंस्टाग्राम अकाउंट तक डिलीट कर दिया था. हालांकि, बाद में उन्होंने अकाउंट फिर से चालू कर लिया. वेरोनिका रजक का कहना था कि लोग उनके लुक को रियल नहीं मानते थे. लोगों का कहना था कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है. जबकि वेरोनिका ने किसी तरह की कोई प्लास्टिक सर्जरी नहीं करवाई थी.कमोबेश यही कहानी Instagram मॉडल एमी कोप्पस ने भी सुनाई. उन्होंने कहा था कि उनकी हॉटनेस की वजह से इंटरव्यू लेने वाले शख्स डिस्ट्रैक्ट हो जाते हैं और उन्हें जॉब मिलना मुश्किल हो जाता है.

Next Story