Begin typing your search above and press return to search.

हड़ताल का दिख रहा मिलाजुला असर, दफ्तर खुलें, कई टेबलों पर काम तो कई हैं खाली

हड़ताल का दिख रहा मिलाजुला असर, दफ्तर खुलें, कई टेबलों पर काम तो कई हैं खाली
X
By NPG News

बिलासपुर 22 अगस्त 2022। महंगाई व गृह भाड़ा भत्ता को लेकर शुरू आज से शुरू हुई अधिकारी कर्मचारियों की हड़ताल का मिला जुला असर देखने को मिल रहा है। कार्यालय खुले तो है पर कई टेबलों में कर्मचारी दिख रहे हैं और कई में नदारद हैं। वही मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने पहले ही हड़ताल में शामिल नही होने का ऐलान किया हुआ था। वहां लगभग सभी कर्मचारियों की उपस्थिति दिख रही है।


न्यायधानी बिलासपुर में सुबह संशय वश कर्मचारी दफ्तरों में पहुँच कर बाहर बैठे रहे। फिर काम काज करना शुरू किया। दफ्तरों में आधे कर्मचारी उपस्थित दिखें। लिपिक संघ ने हड़ताल से किनारा कर लिया है। लिहाजा संघ से जुड़े लिपिकों की कार्यालयों में उपस्थिति दिखीं। वही फेडरेशन से जुड़े कर्मचारी गायब रहे। यहां ट्रेजरी, हैल्थ, खाद्य, माइनिंग,हैल्थ में लिपिक संघ के कर्मचारी काम करते दिखें। सबसे अधिक उपस्थिति बिलासपुर के शिक्षा विभाग के डीईओ कार्यालय में देखने को मिली। यहां पदस्थ 30 बाबुओं में से सिर्फ इक्का दुक्का ही अनुपस्थित नजर आएं। बाकी सभी बाबुओं की उपस्थिति ऑफिस में देखी गई। बिलासपुर ट्रेजरी में कर्मचारी कार्यरत दिखे और वेतन का बिल भी जमा होता रहा।


भिलाई व गरियाबंद के कार्यालयों व अस्पतालों में स्वास्थ्यकर्मी काम करते दिखें। तो वही मंत्रालय में काफी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे। मंत्रालयिन कर्मचारी संघ ने पहले ही हड़ताल से किनारा कर लिया है। हालांकि जिला न्यायालयों व अधीनस्थ न्यायालयों में कर्मचारी हड़ताल पर हैं। ऐसा पहली बार हो रहा है कि प्रदेश के न्यायालय के कर्मचारी हड़ताल कर रहें हैं। इनके अलावा प्रदेश के तहसीलदार व नायब तहसीलदार भी हड़ताल में शामिल हैं।


वही स्कूलों की बात करें तो वहां आंशिक असर ही देखने को मिल रहा है। शहरी क्षेत्र के स्कूलों में कुछ प्रतिशत ही शिक्षकों के हड़ताल पर जाने की सूचना तो है। पर ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में पूरे शिक्षक उपस्थित है।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के बलरामपुर ब्लॉक में 40 शिक्षकों के हड़ताल में जाने की सूचना हैं तो वही 1130 शिक्षक स्कूलों में उपस्थित है। वही रामचंद्रपुर ब्लॉक में 147 शिक्षक हड़ताल में है तो 1128 शिक्षक स्कूलों में है। कवर्धा ब्लॉक के सहसपुर लोहारा में सिर्फ 37 शिक्षकों ने हड़ताल में जाने की सूचना दी हैं। यहां 1206 शिक्षक पदस्थ हैं।



Next Story