Begin typing your search above and press return to search.

मिथुन चक्रवर्ती हॉस्पिटल में भर्ती: बेड पर लेटे हुए आ रहे हैं नजर... बेटे ने दिया दी हेल्थ की जानकारी....

मिथुन चक्रवर्ती हॉस्पिटल में भर्ती: बेड पर लेटे हुए आ रहे हैं नजर... बेटे ने दिया दी हेल्थ की जानकारी....
X
By NPG News

मुंबई 2 अप्रैल 2022. बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। फोटो में एक्टर हॉस्पिटल के बेड पर लेटे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक अभिनेता को हाल ही में बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस खबर के सामने आते ही मिथुन के प्रशंसक परेशान हो गए हैं। हॉस्पिटल के बेड पर लेटे हुए अभिनेता की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

मिथुन के बेटे मिमोह चक्रवर्ती ने अब एक्टर की हेल्थ के बारे में जानकारी दी है. उन्होंने बताया- मिथुन चक्रवर्ती को किडनी के स्टोन की समस्या के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वायरल तस्वीर हॉस्पिटल की ही है, जिसमें वो बेहोशी की हालात में बेड पर लेटे दिखाई दे रहे हैं. लेकिन अब एक्टर की सेहत बिल्कुल ठीक है और उन्हें बेंगलुरु के हॉस्पिटल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया है. वे बिल्कुल फिट और फाइन हैं.

मिथुन चक्रवर्ती का हेल्थ अपडेट सामने आने के बाद अब उनके लाखों फैंस ने राहत की सांस ली है. सभी लोग एक्टर से जल्दी से ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं.

Next Story