Begin typing your search above and press return to search.

महिला एबीईओ से दुर्व्यवहार: औकात बताने की घुड़की पर आत्मानंद शाला के प्राचार्य की छुट्टी, DE के भी आदेश

महिला एबीईओ से दुर्व्यवहार: औकात बताने की घुड़की पर आत्मानंद शाला के प्राचार्य की छुट्टी, DE के भी आदेश
X
By NPG News

रायपुर। विगत पखवाड़े पहले जिला जांजगीर चांपा के स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्रभारी प्राचार्य एयरटेल भारती को पेरेंट्स मीटिंग में महिला सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी के साथ सार्वजनिक तू-तू मैं-मैं करने का खमियाजा आखिर भुगतना पड़ा। विगत जून माह में आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम शाला जांजगीर के प्राचार्य एल एल भारती का महिला शिक्षा अधिकारी को औकात दिखाने घुड़की देने का वीडियो पूरे प्रदेश भर में वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया था। महिला अधिकारी की जिला कलेक्टर को लिखित शिकायत के बाद कलेक्टर की अनुशंसा पर लोक शिक्षण संचनालय ने अवर सचिव को आज जारी आदेश में आत्मानंद स्कूल जांजगीर के प्राचार्य को हटाने का आदेश देते हुए प्रतिनियुक्ति समाप्त कर दी गई है।


विवादों में आए प्राचार्य भारती को मूल संस्था शासकीय उच्चतर महा माध्यमिक शाला मालखरौदा में पदस्थी का आदेश जारी किया है। आपको बताते चलें कि जिला कलेक्टर की अनुशंसा पर लोक शिक्षण संचालक सुनील जैन ने जारी आदेश में विवादास्पद प्राचार्य की प्रतिनियुक्ति समाप्त करने के साथ विभागीय जांच शुरू करने के लिए भी लिखित आदेश किया है। आत्मानंद जांजगीर के प्राचार्य रहते हुए भारती के द्वारा महिला शिक्षा अधिकारी को औकात दिखाने की बात सार्वजनिक रूप से बड़े तैश भरे अंदाज में कही थी। वीडियो में सार्वजनिक आलोचना के लिए सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारिय के प्रदेश पदाधिकारियों ने मामले की निंदा करते हुए शासन से संज्ञान लेने की अपेक्षा की थी, महिला अधिकारी की लिखित शिकायत पर अंततः उक्त निर्णय आदेश जारी किया गया है। बताया जा रहा एबीईओ संघ के पदाधिकारियों ने लोक शिक्षण संचालक सुनील जैन एवं जांजगीर जिला कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा का आभार व्यक्त किया है।

Next Story