Begin typing your search above and press return to search.

मंत्री बर्खास्त: CM ने भ्रष्टाचार के आरोप में अपने ही स्वास्थ्य मंत्री को किया बर्खास्त, सबूत मिलने पर हुई कार्रवाई...

मंत्री बर्खास्त: CM ने भ्रष्टाचार के आरोप में अपने ही स्वास्थ्य मंत्री को किया बर्खास्त, सबूत मिलने पर हुई कार्रवाई...
X
By NPG News

चंडीगढ़ 24 मई 2022. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार ने बड़ी कार्यवाही की है। पंसीएम ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंघला को अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया है। मंत्री के खिलाफ़ भ्रष्टाचार में लिप्त होने के पुख़्ता सबूत मिले, जिसके बाद ये कार्रवाई सीएम ने की है।

दरअसल, विजय सिंगला, भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे। विजय सिंगला परअधिकारियों से ठेके पर एक फीसदी कमीशन की मांग करने और भ्रष्टाचार में लिप्त होने की शिकायतें आ रही थीं। विजय सिंगला के भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप को लेकर पुख्ता सबूत मिलने के बाद सीएम भगवंत मान ने उन्हें अपने मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

पार्टी ने कहा कि बड़ा फैसला आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार विरोधी मॉडल के अनुरूप लिया गया है। आप सांसद राघव चड्ढा ने इस फैसले की सराहना करते हुए दावा किया कि उनकी पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो अपने ही नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए ईमानदारी और साहस के साथ है।उन्होंने ट्वीट किया, "आम आदमी पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसके पास भ्रष्टाचार के आधार पर अपने खिलाफ कार्रवाई करने के लिए ईमानदारी, साहस और ईमानदारी है। हमने इसे दिल्ली में देखा, अब हम इसे पंजाब में देख रहे हैं। भ्रष्टाचार के लिए जीरो टॉलरेंस।

सीएम भगवंत मान का सराहनीय निर्णय।''इस कड़े एक्शन के बाद भगवंत मान ने कहा, ''एक पर्सेंट भ्रष्टाचार भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता ने बहुत उम्मीदों से आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई है, उस उम्मीद पर खरा उतरना हमारा कर्तव्य है।''उन्होंने कहा, ''जबतक अरविंद केजरीवाल जैसे भारत मां के बेटे है और भगवंत मान जैसे सिपाही, भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ महायुद्ध जारी रहेगा। अरविंद केजरीवाल ने वचन लिया था कि भ्रष्टाचार के सिस्टम को जड़ से उखाड़ फेकेंगे, हम सब उनके सिपाही हैं, एक पर्सेंट भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं।''

Next Story