Begin typing your search above and press return to search.

टीएस के बयान पर मंत्री रविंद्र चौबे का पलटवार...प्रियंकाजी के नेतृत्व में यूपी में कांग्रेस की अच्छी स्थिति...यूपी में गुजरात मॉडल की जगह इस बार छत्तीसगढ़ मॉडल का जोर, सूबे में कोई एंटी इंकांबेंसी नहीं...

टीएस के बयान पर मंत्री रविंद्र चौबे का पलटवार...प्रियंकाजी के नेतृत्व में यूपी में कांग्रेस की अच्छी स्थिति...यूपी में गुजरात मॉडल की जगह इस बार छत्तीसगढ़ मॉडल का जोर, सूबे में कोई एंटी इंकांबेंसी नहीं...
X
By NPG News


रायपुर, 25 फरवरी 2022। मंत्री रविंद्र चौबे ने आज दो टूक कहा कि छत्तीसगढ़ में कोई एंटी इंकाम्बेंसी नहीं है। अलबत्ता, छत्तीसगढ़ के कार्यो की पूरे देश में तारीफ हो रही है। यूपी चुनाव में कांग्रेस के चौथे नंबर पर मंत्री टीएस सिंहदेव के बयान पर उन्होंने कहा कि प्रियंका जी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के परिश्रम से यूपी में कांग्रेस की स्थिति बेहद अच्छी है।

कृषि मंत्री अपने निवास पर आज पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव के एंटी इंकांबेंसी वाले बयान पर चौबे ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि पेपर में टीवी में जो चर्चा चल रही है कि छत्तीसगढ़ का कोई मंत्री नाराज है। ये सहीं नहीं है। न कोई मंत्री नाराज है और न ही प्रदेश में कोई एंटी इंकांबेसी है। बल्कि, छत्तीसगढ़ के कार्यों की प्रशंसा प्रदेश सहित हिन्दुस्तान में भी हो रही है।

मंत्री टीएस सिंहदेव के इस बयान उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में में कांग्रेस चौथे नंबर पर रहेगी...रविंद्र चौबे ने कहा कि महाराज साहब टीएस सिंहदेव जी ने पता नहीं किस संदर्भ में यह बात कही। मगर सच्चाई यह है कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी जमकर काम कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेष बघेल खुद भी काफी मेहनत कर रहे हैं। चौबे ने कहा कि महाराज साहब टीएस सिंहदेव को उत्तराखंड की जवाबदेही दी गई थी। उस दौरान उन्होंने कहा था कि उत्तराखंड में कंग्रेस सरकार बनाने जा रहे है। अब ये लगभग सच्चाई के एकदम करीब है। हम उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनाने जा रहे है। पंजाब गोवा में भी काँग्रेस बनेगी। जहां तक उत्तरप्रदेश का मामला है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उत्तरप्रदेश के चुनाव में स्टार कैम्पेनेर बनाया गया है। मुख्यमंत्री भी लगातार इस बात का प्रयास कर रहे है। प्रियंका जी के नेतृत्व में कांग्रेस वहां बहुत मेहनत कर रही है। मुख्यमंत्री जी का परिश्रम और प्रियंका जी की मेहनत और छत्तीसगढ़ के कांग्रेस समर्थन सारे लोग वहां लगे हुए है। मैं ये कह सकता हूँ कि कांग्रेस की उपस्थिति वहां है। वहां की सरकार कांग्रेस के समर्थन से ही बनेगी ये अंतिम बात है। महाराज साहब ने किस परिप्रेक्ष्य में कहा कि वहां हमारा स्थान पीछे है। मैं तो ये कह नहीं सकता, लेकिन जहां तक मीडिया में ये बाते आ रही है...सही यह है कि हमारे मुख्यमंत्री वहां बहुत मेहनत कर रहे है। छत्तीसगढ़ की योजनाएं यूपी में भारतीय जनता पार्टी अपने घोषणा पत्र में षामिल की है। गोबर की खरीदी, गोधन, गोठान की योजना, किसानों के सम्बंध में बिजली बिल के संदर्भ में हमारी कितनी योजनाएं है, सभी बीजेपी के घोषणा पत्र का हिस्सा है। इसका मतलब ये है कि, उत्तरप्रदेश के चुनाव में लगभग गुजरात मॉडल खत्म हो गया है। उत्तरप्रदेश में छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा है। उत्तरप्रदेश में भी कांग्रेस की ही सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा कि समूचे छत्तीसगढ़ की जनभावना के अनुरूप मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं को कुलपति चयन में मौका देने की जरूरत बताई थी। इन्दिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के लिए डॉ गिरीश चंदेल की राज्यपाल ने नियुक्ति की है...यह हम सबके लिए गौरव की बात है।

Next Story