Begin typing your search above and press return to search.

विस में आज धान खरीदी के मुद्दे समेत शिक्षा विभाग से जुड़े सवालों का जवाब देंगे मंत्री प्रेमसाय, जय सिंह भी करेंगे सवालों का सामना

विस में आज धान खरीदी के मुद्दे समेत शिक्षा विभाग से जुड़े सवालों का जवाब देंगे मंत्री प्रेमसाय, जय सिंह भी करेंगे सवालों का सामना
X
By NPG News

रायपुर 14 मार्च 2022। आज शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल विधानसभा में सवालों का सामना करेंगे। आज पक्ष विपक्ष के विधायकों ने अनुकम्पा नियुक्ति के अलावा शिक्षक के रिक्त पदों की जानकारी, पदोन्नति भर्ती परीक्षा के बाद शिक्षको के सत्यापन, आत्मानंद स्कूल के सवाल शिक्षा मंत्री से पूछे है। इसके अलावा स्कूलों को दी गयी स्वछता निधि की राशि, सरस्वती सायकिल योजना,अहाता विहीन स्कूलों की जानकारी, छात्रावासो के लिये सामग्री खरीदी,आत्मरक्षार्थ योजना हेतु छात्राओं को ट्रेनिंग देने हेतु फंड,छात्रावास भवनों की जानकारी मांगने हेतु सवाल लगाया गया हैं।

इसके अतिरिक्त धान खरीदी केंद्रों, किसानों के पंजीयन व टोकन व्यवस्था के अलावा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत बोनस भुगतान,बारिश से भीगने पर होने वाले धान नुकसान पर मुआवजा राशि के अलावा, प्रदेश में लघु,सीमांत, व भूमिहीन कृषकों की जानकारी व उन्हे मिलने वाली सहायता राशि की जानकारी के अलावा गन्ना खरीदी के दर के बारे में प्रश्न पूछे गए है।

राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल से ग्राम पंचायतों के बंदोबस्तीकरण,अवैध प्लाटिंग,कोटवारी भूमि पर अतिक्रमण, कोटवारी के बदले मिलने वाले मानदेय या भूमि के रकबे,धान बेचने के लिये शासकीय भूमि व तालाबो के पंजीयन,भारत माला परियोजना अन्तर्गत किसानों को मुआवजा भुगतान,नजूल भूमि, वन अधिकार मान्यता पत्र, जमीन विवाद सम्बंधित पंजीकृत प्रकरण,लंबित प्रकरणों की संख्या, गृह निर्माण मण्डल द्वारा निर्मित आवासों के आवंटन के सम्बंध में प्रश्न पूछे गए है।

Next Story