Begin typing your search above and press return to search.

मंत्री गिरफ्तार बिग ब्रेकिंग: ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में स्वास्थ्य मंत्री को किया गिरफ्तार...

मंत्री गिरफ्तार बिग ब्रेकिंग: ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में स्वास्थ्य मंत्री को किया गिरफ्तार...
X
By NPG News

नईदिल्ली 30 मई 2022। दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के मंत्री सतेंद्र जैन को ईडी ने गिरफ्तार किया है। मनी लॉन्ड्रिंग केस में उनकी गिरफ्तारी हुई है। सतेंद्र जैन दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री हैं। 2017 में उनके खिलाफ अपराध दर्ज हुआ था। फर्जी कंपनियों के जरिए लेन देन का उनके ऊपर आरोप है। स्वास्थ्य मंत्री की गिरफ्तारी पर भाजपा ने यह कहते हुए तंज किया है...ये हैं ईमानदार सरकार के ईमानदार मंत्री। कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन पेशे से आर्किटेक्ट हैं. सत्येंद्र को केजरीवाल का काफी करीबी नेता माना जाता है. यही वजह है कि केजरीवाल की छोटी कैबिनेट में उन्हें बड़ी जिम्मेदारियां मिली हुई थीं। जानकारी के मुताबिक जैन को पहले हिरासत में लिया गया था। ईडी ने पहले उनसे पूछताछ की और फिर गिरफ्तार कर लिया।

जैन की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास ने तंज कसते हुए ट्विटर पर लिखा, 'यह केस जब पहली बार आया था तो मैंने सत्येंद्र जैन से जवाब माँगा था। बौने ने उसे सपत्नीक मेरे सामने रोने-धोने के लिए बिठाया। मैंने कहा निजी सम्बन्ध अपनी जगह पर इसका जवाब दो, तो आजकल पंजाब का वसूली-प्रमुख बना नया "चिंटू" काग़ज़ फैलाकर बोला "सर मैं CA हूँ, कोई गड़बड़ नहीं है"

Next Story