Begin typing your search above and press return to search.

झारखंड में मिनी लॉकडाउन, मुंबई लॉकडाउन की ओर, दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू, गोवा, कर्नाटक, पंजाब, पश्चिम बंगाल में स्कूल, कॉलेज किए गए बंद, पढ़िये पूरी खबर

झारखंड में मिनी लॉकडाउन, मुंबई लॉकडाउन की ओर, दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू, गोवा, कर्नाटक, पंजाब, पश्चिम बंगाल में स्कूल, कॉलेज किए गए बंद, पढ़िये पूरी खबर
X
By NPG News

नई दिल्ली, 4 जनवरी 2022। कोरोना से आज देश और देश की आर्थिक राजधानी दिल्ली और मुंबई को भी हिला दिया। दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान कर दिया गया है। वहीं, महाराष्ट्र की महापौर ने साफ कहा है कि मरीजों की संख्या 20 हजार से अधिक हुआ तो न चाहते हुए भी लॉकडाउन लगाना पड़ेगा।

झारखंड सरकार ने राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों की संख्या के मद्देनजर स्कूल, कॉलेज, कोचिंग, शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। सरकारी गाइडलाइन के अनुसार, रात में 8 बजे तक राज्य की सभी दुकानें बंद रहेंगी। मेडिकल स्टोर, बार और रेस्टोरेंट रात 11 बजे तक खुले रहेंगे। झारखंड में शॉपिंग मॉल, रेस्टोरेंट, क्लब अपनी क्षमता के आधे पर काम करेंगे या इसमें अधिकतम 100 लोग जा सकेंगे। तथा शादी समारोह आदि में हॉल से आधी क्षमता या अधिकतम 100 लोगों को अनुमति दी जाएगी. बता दें कि झारखंड में कोविड के दैनिक मामले 1000 से ज्यादा हैं और मौजूदा सक्रिय मामलों की संख्या 5700 से ज्यादा है.

गोवा सरकार ने भी राज्य में कोरोना के मामलों में तेजी के मद्देनजर स्कूल और कॉलेजों को 26 जनवरी तक बंद करने का फैसला किया है।

पंजाब में रात्रि कर्फ्यू, शिक्षण संस्थान बंद किए गए

पंजाब सरकार ने भी कोविड मामलों में तेजी को देखते हुए रात्रि कर्फ्यू लगाने और शिक्षण संस्थानों को बंद करने का एलान किया है। इसके अलावा सिनेमाघरों को 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालित होने का निर्देश दिया गया है।

दिल्ली सरकार ने ओमिक्रॉन के मामलों के तेजी से प्रसार के बीच मंगलवार को सप्ताहांत पर कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार और रविवार को कर्फ्यू रहेगा।

मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने मंगलवार को कहा कि अगर शहर में कोरोना के मामले 20 हजार का आंकड़ा पार कर जाते हैं तो यहां केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार लॉकडाउन लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई नहीं चाहता कि लॉकडाउन लगे, अगर लॉकडाउन फिर से लगा तो यह सबको बुरी तरह प्रभावित करेगा। लेकिन अगर कोविड के मामले 20 हजार से ऊपर डाते हैं तो लॉकडाउन लगाया जाएगा।

Next Story