Begin typing your search above and press return to search.

अधेड़ महिला के मुंह, पैर बांधे फिर गला घोंटकर की हत्या, प्रॉपर्टी विवाद का शक, आला अफसर पहुंचे

अधेड़ महिला के मुंह, पैर बांधे फिर गला घोंटकर की हत्या, प्रॉपर्टी विवाद का शक, आला अफसर पहुंचे
X
By NPG News

रायपुर, 20 अक्टूबर 2021। राजधानी के टिकरापारा इलाके में एक अधेड़ महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला के मुंह में पट्टी बांधने के साथ ही पैर को भी बांधा गया है। इसके बाद गला घोंटकर हत्या की गई है। टिकरापारा पटेल चौक की 55 साल की महिला का नाम शकुंतला यादव है। पुलिस के मुताबिक महिला के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा बोरिया में अपने परिवार के साथ रहता है, जबकि छोटा दूसरे शहर में है। महिला ने मकान के आधे हिस्से को किराए पर दिया है। महिला को दोपहर में आखरी बार देखा गया था। उसके बाद से वह कमरे से बाहर नहीं आई। बड़ा बेटा कई बार फोन करता रहा, लेकिन जब कॉल रिसीव नहीं किया तो रात को घर पहुंचा। इस तरह घटना का खुलासा हुआ। पुलिस को प्रॉपर्टी विवाद में हत्या का शक है।

Next Story