Begin typing your search above and press return to search.

पारा 46 डिग्री पार: नौतपा के बाद तपा सूरज, रायपुर-बिलासपुर में चली लू; कल फिर लू की चेतावनी

तेज गर्मी से झुलसा राज्य का अधिकांश हिस्सा, मुंगेली में 46.1 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान, रायपुर-राजनांदगांव में 44 डिग्री सेल्सियस

पारा 46 डिग्री पार: नौतपा के बाद तपा सूरज, रायपुर-बिलासपुर में चली लू; कल फिर लू की चेतावनी
X
By NPG News

रायपुर, 03 जून 2022। छत्तीसगढ़ में नौतपे के बाद सूरज ने तेवर दिखाया। 03 जून को प्रदेश का सर्वाधिक तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस मुंगेली में दर्ज किया गया। रायपुर और बिलासपुर संभाग में लू चली। 04 जून को भी यही स्थिति रहेगी।

मौसम विभाग से जारी सूचना के मुताबिक एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से नागालैण्ड तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में 4 जून को अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, लेकिन अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना नहीं है। प्रदेश में एक दो पैकेट में ग्रीष्म लहर चलने अथवा ग्रीष्म लहर जैसे स्थिति रहने की सम्भावना है। प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की सम्भावना है।

देखें कहां कितना तापमान रहा:-

मुंगेली - 46.1 डिग्री सेल्सियस

रायपुर - 44.6 डिग्री सेल्सियस

राजनांदगांव - 44.1 डिग्री सेल्सियस

दुर्ग - 43.6 डिग्री सेल्सियस

बिलासपुर - 43.6 डिग्री सेल्सियस

पेंड्रारोड - 42.2 डिग्री सेल्सियस

अम्बिकापुर - 42.1 डिग्री सेल्सियस

जगदलपुर - 39.8 डिग्री सेल्सियस

Next Story