Begin typing your search above and press return to search.

मौलवी का वीडियो वायरल, फिल्म बंद होनी चाहिए'... कहा- 'हमने 800 साल इस मुल्क पर हुकूमत की...हमें मिटाना चाहते हो, तुम खुद...

मौलवी का वीडियो वायरल, फिल्म बंद होनी चाहिए... कहा- हमने 800 साल इस मुल्क पर हुकूमत की...हमें मिटाना चाहते हो, तुम खुद...
X
By NPG News

नईदिल्ली 27 मार्च 2022। फिल्म द कश्मीर फाइल्स ही सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म की तारीफ होने के साथ- साथ आलोचना भी हो रही है। वहीं बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सुपरहिट हो चुकी है। इस बीच फिल्म को लेकर जम्मू-कश्मीर के राजौरी स्थित एक मस्जिद का वीडियो वायरल हो रहा है जो जुमे की नमाज के बाद का है। इस वीडियो में मौलवी भड़काऊ बयान देते हुए फिल्म को बंद करने की मांग कर रहे हैं। वायरल वीडियो शुक्रवार का बताया जा रहा है। 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने भी इसे अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है।

मौलवी का कहना है कहा कि इस फिल्म में मुसलमानों के खिलाफ साजिश की गई है, वह इसकी निंदा करते हैं। इस फिल्म पर रोक लगाई जानी चाहिए। करीब 40 सेकंड की वीडियो में मौलवी कह रहे हैं, 'यह फिल्म बंद होनी चाहिए। हम अमन पसंद लोग हैं। हमने इस मुल्क पर आठ सौ साल हुकूमत की है। तुम्हें 70 साल राज करते हुए हैं, तुम हमारा निशान मिटाना चाहते हो, तुम मिट जाओगे, पर कलमा पढ़ने वाले नहीं मिटेंगे।'

यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कश्मीरी पंडितों के पलायन और अत्याचार पर बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर विवाद जारी है। एक तरफ इसे लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है और दूसरी तरफ कुछ लोग इसका विरोध भी जता रहे हैं।

Next Story