Begin typing your search above and press return to search.

4 अपनों की हत्या: नशेड़ी बेटे ने पैसे नहीं देने पर माता-पिता, बहन और दादी की हत्या कर दी

4 अपनों की हत्या: नशेड़ी बेटे ने पैसे नहीं देने पर माता-पिता, बहन और दादी की हत्या कर दी
X
By NPG News

NPG डेस्क। नशे की बुरी आदत के चलते एक बेटे ने माता पिता, दादी और बहन की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना पश्चिम दिल्ली के पालम इलाके स्थित राजनगर पार्ट-2 की है। आरोपी युवक का नाम केशव है और कुछ दिन पहले ही नशामुक्ति केंद्र से वापस अपने घर आया था। घटना वाले दिन आरोपी का पैसों को लेकर घर मे विवाद हुआ था और इसी गुस्से में उसने रात में अपने परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी।

जानकारी के मुताबिक, पालम इलाके में दिनेश कुमार 50 वर्ष अपनी पत्नी दर्शना सैनी, बेटी उर्वशी 18 वर्ष और मां दीवानों देवी 75 वर्ष के साथ रहता था। दिनेश का बड़ा बेटा केशव नशे का आदि था और आये दिन वो पैसों की मांग को लेकर परिजनों से विवाद करता रहता था। मंगलवार 22 नवंबर को भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। घर वालों में रुपए नहीं दिए तो केशव आक्रोशित हो गया। उसने रात के समय सबसे पहले अपनी दादी की गला रेतकर हत्या की। इसके बाद पिता और मां पर भी चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। माता पिता की चीखों की आवाज सुनकर कमरे से जब बहन उर्वशी निकली तो आरोपी ने बहन पर भी चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में चारों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपड़ोस के लोग चीखपुकार सुनकर मौके पर पहुंचे तो सभी का शव पड़ा हुआ मिला, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया गया।

बताया जा रहा है कि आरोपी केशव काफी समय से नशा करता था। वह गांजा पीता था। आए दिन घरवालों से पैसा मांगता था। रात को भी उसने सबसे पहले दादी से पैसे मांगे। दादी ने पैसे नहीं दिए तो उसने दूसरी मंजिल पर चाकू से गोदकर दादी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने मां से मांगे। मां ने पैसे देने से मना कर दिया तो फिर मां की हत्या कर दी। इसके बाद उसने पिता और फिर सबसे आखिर में छोटी बहन उर्वशी की हत्या की।

हत्या का आरोपित केशव कुछ समय पहले तक नौकरी कर रहा था, लेकिन किन्हीं कारणों से उसकी नौकरी छूट गई। वह नशा भी करता था जिसे लेकर परिवार के सदस्यों से उसका लड़ाई-झगड़ा भी होता था। इस बीच कुछ समय पहले ही उसका गर्लफ्रेंड से भी ब्रेकअप हुआ था, जिसकी वजह से वह परेशान था। मंगलवार रात को घर के सभी सदस्य जागे हुए थे, जिसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक, केशव ने एक-एक करके परिवार के सदस्यों को मारा था।

Next Story