Begin typing your search above and press return to search.

मास्क फिर जरूरी... राज्य सरकार ने फिर मास्क लगाना अनिवार्य किया, अन्यथा 500 रुपए का लगेगा जुर्माना, छत्तीसगढ़ में...

कई देशों के साथ भारत में भी कोरोना के नए मामलों में वृद्धि दर्ज की जा रही है

मास्क फिर जरूरी... राज्य सरकार ने फिर मास्क लगाना अनिवार्य किया, अन्यथा 500 रुपए का लगेगा जुर्माना, छत्तीसगढ़ में...
X
By NPG News

नई दिल्ली, 20 अप्रैल 2022। कई देशों समेत भारत में कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी के मद्देनजर राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। बुधवार को दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट ऑथरिटी ने बैठक में यह फैसला लिया है। अथारिटी ने स्पष्ट कर दिया है कि मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपए का चालान काटा जाएगा। बैठक में स्कूल बंद नहीं करने पर फैसला लिया गया है। कोरोना के नए वेरिएंट B. 1.10, B.1.12 के शुरुआती संकेत मिलने के बाद दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथारिटी ने यह फैसला लिया गया है। जहां तक छत्तीसगढ़ की बात है तो यहां मास्क की अनिवार्यता फिलहाल खत्म कर दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक केस बढ़ेंगे तो यहां फिर से लागू किया जा सकता है, लेकिन फिलहाल इसकी जरूरत नहीं है।

बता दें कि दुनिया के साथ भारत में भी कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली में 632 नए मामले सामने आए। हालांकि, पॉजिटिविटी रेट में कमी आई है। पॉजिटिविटी रेट 7.72% से घटकर 4.42% हो गई है। अच्छी बात ये रही कि बीते 24 घंटे में कोरोना से दिल्ली में कोई मौत नहीं हुई। नए केस आने के बाद दिल्ली में एक्टिव केस 1900 से ज्यादा हो गई।

सबसे ज्यादा केस आर्थिक राजधानी मुंबई में

कोरोना के सबसे ज्यादा मामले देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आए हैं। 45 दिन के बाद यहां सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए। बीते 24 घंटे में मुंबई में कोविड के 85 नए मामले आए। पूरे महाराष्ट्र की बात करें तो कुल 137 नए केस रिकॉर्ड किए गए। तीन की मौत हुई। नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कुल एक्टिव केस 660 हो गई।

Next Story