Begin typing your search above and press return to search.

माशिमं फेल, विद्यार्थी पास: रिजल्ट जारी करने में बोर्ड की बड़ी चूक, 12वी में सर्वाधिक अंक पाने वाले को 16 वे और दूसरे नंबर वाले को 12वे नंबर पर धकेल दिया

माशिमं फेल, विद्यार्थी पास: रिजल्ट जारी करने में बोर्ड की बड़ी चूक, 12वी में सर्वाधिक अंक पाने वाले को 16 वे और दूसरे नंबर वाले को 12वे नंबर पर धकेल दिया
X
By NPG News

रायपुर 14 मई 2022। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आज जारी हुए बारहवीं बोर्ड के नतीजों में माशिमं की तैयारियों की पोल खुल गई। आलम यह रहा कि सर्वाधिक अंक पाने वाली अभ्यर्थी का नाम जहां 16 वे नम्बर पर है तो वहीँ दूसरे नम्बर पर आने वाली अभ्यर्थी का नाम 12 वे नंबर पर है। तीसरे नम्बर पर आने वाले छात्र का नाम पहले नम्बर पर है।

12 वीं के नतीजों में बालोद के रितेश कुमार साहू को सबसे पहले स्थान पर रखा गया है। जबकि रितेश ने 500 में से 478 अंक प्राप्त कर 95.60 अंक हासिल किए हैं। और रायगढ़ की कुंती साव ने 491 नम्बर प्राप्त कर 91.20 फीसदी अंक हासिल किए हैं। इस लिहाज से कुंती पूरे राज्य में प्रथम स्थान पर है। पर उनका क्रम में नाम 16 वे नम्बर पर है। बिलासपुर से ख़ुशबू वाधवानी ने 482 नम्बर प्राप्त कर 96.40 अंक प्राप्त किये हैं। इस लिहाज से तीसरा स्थान खुशबू का है पर मेरिट सूची में उनका नाम 12 वे क्रम पर दिखता है। इसी तरह चौथे स्थान पर जांजगीर चाम्पा की रेणुका चन्द्राकर हैं। उन्हें 479 अंक मिले हैं।उन्होंने कुल 95.80 अंक प्राप्त किये हैं। पर उनका नाम लिस्ट में 13 वे नम्बर पर दिख रहा है।

बालोद के रितेश साहू को 478 अंक मिले हैं। इस लिहाज से 95.60 अंक लाकर उन्होंने पांचवा स्थान हासिल किया है। पर उनका नाम लिस्ट में पहले नम्बर पर है। कांकेर के अक्षय शर्मा ने 477 अंक लाकर 95.40 प्रतिशत प्राप्त किये हैं। उनका 6 वा रैंक हैं पर उनका नाम 22 वे नम्बर पर है। धमतरी की श्रिया पांडेय ने 475 अंक लाकर 95 फीसदी अंक हासिल किये हैं। उन्हें 7 वा रैंक मिलना था पर लिस्ट में उनका नाम चौथे नम्बर पर है। महासमुंद के जितेंद्र बरिहा को 474 अंक मिले हैं। 94.80 फीसदी अंक प्राप्त करने पर उनका 8 वा रैंक आया था पर उनका नाम 9 वे स्थान पर है। उमा सोनी,वर्षा देवांगन व संजना वर्मा ने 471अंक प्राप्त किये हैं। पर उनका नाम लिस्ट में क्रमशः दूसरे,दसवें और पच्चीसवें नम्बद पर हैं।

इसके साथ ही 10 वी व 12 वी के रिजल्ट में यह असमानता देखने को मिली कि जहां 10 वी के रिजल्ट में टॉप टेन में आने वाले 71 अभ्यर्थियों के रैंक नम्बरो व परसेंट के साथ सहीं दिया गया है। तो वही 12 वी के टॉप टेन में आने वाले 30 अभ्यर्थियों में सभी की पोजिशन प्रथम ही दे दी गयी है।

Next Story