
हरदा 18 अप्रैल 2022। मध्य प्रदेश के हरदा शहर में एक युवक ने फांसी लगा कर जान दे दी. मृतक की पहचान रहटगांव परिक्षेत्र वन विभाग में पदस्थ नाकेदार समोता बाई के पति सतीश बंजारा उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है. मृतक सतीश बिझाड़े की शादी टिमरनी तहसील के गांव आलमपुर में रहने वाली समोता तिलवारी से हुई थी. पत्नी समोता वन विभाग रहटगांव रेंज में वन रक्षक के पद पर तैनात है. सतीश बीटेक की पढ़ाई करने के बाद बेरोजगार था. सतीश और उसकी पत्नी बीते एक साल से किराए के मकान में रहते थे। पत्नी ने तलाक लेने के लिए पहले आवेदन दिया था. फिर दोनों एक दूसरे के साथ रहने लगे थे.
जानकारी के अनुसार, हरदा में छिंदवाड़ा निवासी सतीश बिझाड़े की शादी टिमरनी समोता तिलवारी से जून 2020 में हुई थी. पत्नी समोता वन विभाग में वनरक्षक के पद पर तैनात है. सतीश B.Tech करने के बाद बेरोजगार था. शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद होने लगा था. विवाद यहां तक बढ़ गया कि दोनों ने तलाक के लिए आवेदन दे दिया था. 15 अप्रैल को समोता अपनी ड्यूटी पर रहटगांव गई थी. पति हरदा में स्थित मकान में था.
महिला शनिवार को मायके आलमपुर में रुक गई थी. शनिवार रात में करीब 1 बजे युवक ने समोता को कुछ मैसेज भेजे, जो उसने रविवार सुबह पढ़े. इसके बाद उसने रिप्लाय किया और कॉल किया, लेकिन रिस्पांस नहीं मिला. इसके बाद वह हरदा पहुंची, तो घर का दरवाजा नहीं खुला. उसने डायल 100 को सूचना दी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो युवक फांसी के फंदे पर लटका मिला. पुलिस के अनुसार, सतीश ने दो पेज का सुसाइड नोट भी लिखकर छोड़ा है.
नोट में लिखा...अब तू खुश रहे अपने माता-पिता के साथ. अब तूने तो मेरी पूरी बेईज्जती करवा ही दी है। अब मैं तुमसे लाइफ टाइम के लिए जा रहा हूं दुनिया छोड़कर. वैसे भी तुमकों मेरी कोईजरुरत नहीं है, बट मेरी लाइफ एंड कर दी तूने। हैप्पी रहना अब रोना मत. अब देख लेना आप लोग अच्छा गवर्नमेंट जॉब वाला लड़का, जो गांव में रह सके।.ऑल टाइम के लिए मिस यू.दुआओं में याद रखना, हम रहे ना रहे, हमारी यादें अमर रहेंगी. और तुम अमर रहना.तु?हारी बाइक, लैपटॉप सबकुछ छोड़कर जा रहा हूं. यह मैसेज शनिवार-रविवार की रात 12.46 से 12.53 बजे अपनी पत्नी को व्हाट्सएप पर किया था.
