Begin typing your search above and press return to search.

मंगलवार राशिफल: प्रेम-करियर-धन सहित मिलेंगे ये लाभ, इन राशि वाले को आज परेशानी का करना होगा सामना...

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

Astro- 'शांति सुमन'

NPG DESK I Aaj 20 September 2022 ka rashifal सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग :

आज 20 अगस्त मंगलवार

तिथि – दशमी तिथि 09:26 PM तक उपरांत एकादशी

नक्षत्र- - पुनर्वसु 09:07 PM तक उपरांत पुष्य

योग- - परिघ

राहुकाल - 03:21 PM से 04:51 PM तक

चन्द्रमा - 02:24 PM तक चन्द्रमा मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज का दिन दूसरों की आलोचना में समय ख़राब न करें, क्योंकि इसका बुरा असर स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। बोलते समय और वित्तीय लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की ज़रूरत है। आज कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। आज का दिन जातक व्यक्तित्व को निखारने में भी लगाएंगे। बेकार का समय बिताने से यह बेहतर है।

आज का शुभ रंग - गुलाबी।

आज का मंत्र- आज आर्थिक स्थिति के लिए गंगाजल को पानी में मिलाकर स्नान करें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। आज सफलता का मंत्र यह है कि उन लोगों की सलाह पर पैसे लगाएँ, जो मौलिक सोच रखते हों और अनुभवी भी हों। आज ही लंबे वक़्त से चले आ रहे झगड़ों को सुलझा लें। व्यवसायियों के लिए अच्छा दिन है, अचानक बड़ा फ़ायदा हो सकता है। जातक उन लोगों पर नज़र रखें जो गलत राह पर ले जा सकते हैं।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- शिव जी की पूजा करें तो स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले इस राशि के जातक स्वास्थ्य का ध्यान रखें और चीज़ों को व्यवस्थित करें। इसके लिए हर तरह का निवेश करते वक़्त पूरी सावधानी बरतें। नई नौकरी के अवसर मिल सकते है। विवाह योग्य जातक के रिश्ते की बात होगी। पड़ोसी की मदद करेंगे।

आज का शुभ रंग- आसमानी

आज का मंत्र – काले जूते व छाते का दान किसी गरीब को करें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले जातक व्यक्तित्व आकर्षण का केंद्र रहेगा। जातक के ख़ास लोग ऐसी किसी भी योजना में रुपये लगाने के लिए तैयार होंगे, जिसमें संभावना नज़र आए। दोस्त मददगार और सहयोगी रहेंगे। आज के दिन नेचर के करीब खुद को पाएंगे। भागीदार आपकी योजनाओं को समझेंगे। अपने भविष्य की योजना बनाने के लिए बिलकुल उपयुक्त दिन है।

आज का शुभ रंग- नारंगी।

आज का मंत्र- गणेश स्तुति करने से लाभ मिलेगा।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए व्यक्तिगत संबंधों का इस्तेमाल करेंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की ज़रूरत है। अपनी बातों पर क़ाबू रखें, क्योंकि इसके चलते बड़े-बुज़ुर्ग आहत हो सकते हैं। बेकार की बातें करके समय बर्बाद करने से बेहतर है कि शांत रहें। आज दोस्तों-रिश्तेदारों के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं,बस अपने ख़र्चों पर नियंत्रण रखें।

आज का शुभ रंग- भूरा

आज का मंत्र- किसी धार्मिक स्थल के निर्माण में सहयोग करेंगे।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों के लिए अस्वस्थ महसूस कर सकते हैं। दूसरों के मामलों में दख़ल देने से आज बचें। ऑफिस का माहौल आज जातक के लिए काफ़ी मुश्किल हो सकता है। वैवाहिक जीवन में कई उतार-चढ़ाव के बाद आज अच्छा दिन है। दोस्तों के साथ अच्छा टाइमपास हो सकता है। बिजनेस पर भी ध्यान देंगे।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र - आदित्यह्रदय स्त्रोत का पाठ करें, इससे प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज सकारात्मक सोच से सफल होंगे। मनोरंजन और सौन्दर्य में वक़्त न ख़र्च करें। किसी दूर के रिश्तेदार से अच्छी ख़बर खुशी देगी। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। बहुत दिनों बाद जीवनसाथी के साथ वक्त बिता सकते हैं, जब कोई लड़ाई-झगड़ा न हो, सिर्फ़ प्यार हो। नौकरी के अवसर मिलेंगे।

आज का शुभ रंग- बैंगनी

आज का मंत्र- शिव भगवान के पंचाक्षर मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा। आज किसी धार्मिक स्थल पर जाने की संभावना है। किसी नयी परियोजना पर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें। आज जीवन साथी के बीच विश्वास की कमी रह सकती है। जिससे वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन फ़ायदेमंद रहेगा।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र- आज विष्णु भगवान की पूजा करें

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले के लिए ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके ख़ुद के बारे में अच्छा महसूस करते हैं। ख़र्चों में इज़ाफ़ा होगा, लेकिन साथ ही आमदनी में हुई बढ़ोत्तरी से संतुलन बनेगा। निर्णय लेते समय अपने अहम को बीच में न आने दें, ऑफिस में अपने सहकर्मियों की बात भी नें। अचानक यात्रा के कारण तनाव का शिकार हो सकते हैं।

आज का शुभ रंग- फिरोजी

आज का मंत्र- विष्णु भगवान की पूजा करें।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले बाहर घूमना-फिरना, पार्टी और मौज-मस्ती करने मूड में है। किसी बड़े समूह में भागीदारी दिलचस्प साबित होगी, ख़र्चे बढ़ सकते हैं। जातक की नौकरी जाने की संभावना है सतर्क रहिए। अगर आज जतक अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है।

आज का शुभ रंग-लाल

आज का मंत्र- हनुमान जी की पूजा करें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज के दिन परिवार के सदस्यों के साथ मौज-मस्ती करेंगे। आज धन प्राप्ति की उम्मीद है। आज के दिन बिना कुछ ख़ास किए आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेंगे। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी चाहते हैं। जातक के वैवाहिक जीवन का आधार मज़बूत नहीं है। बिजनेस में लाभ माहौल हल्का करेगा।

आज का शुभ रंग- नीला

आज का मंत्र- आज दुर्गा कवच का पाठ करें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज का दिन परेशानी महसूस करेंगे और छोटी-छोटी बातों पर नाराज़ भी हो सकते हैं। अटके हुए मामले सुलझेंगे। आज के दिन दोस्ती में दरार पड़ने की आशंका है। जातक का वर्चस्ववादी स्वभाव आलोचना की वजह बन सकता है। आज कुछ नया और सृजनात्मक करने के लिए अच्छा दिन है।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- सूर्योदय के समय सूर्य नमस्कार करें।

Next Story