Begin typing your search above and press return to search.

मंगलवार राशिफल: मेष, तुला राशि वालों को हो सकता है कोई बड़ा लाभ... सिंह, कन्या राशि वाले के सुख में आएगी कमी, जानिए बाकियों का हाल

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

Astro- 'शांति सुमन'

NPG DESK - रायपुर I सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग :

आज 27 सितंबर 2022 मंगलवार

तिथि- द्वितीया 02:28 AM, Sep 28 तक

आज का नक्षत्र- हस्त 06:16 AM तक उसके बाद चित्रा

आज का करण- बालव और कौलव

आज का पक्ष- शुक्ल

आज का योग- इन्द्र

आज का वार- मंगलवार

राहुकाल -3:16 PM से 4:45 PM

चन्द्रमा - 06:18 PM तक कन्या राशि उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशिवाले बुद्धिमानी से समस्याओं का हल निकालेंगे। सहयोग व अच्छे संबंधों के चलते लाभ होगा और उन्नति करेंगे। बिजनेस अच्छा व उन्नत रहेगा। प्रेम-प्रसंग से दूर ही रहें। मानसिक तनाव बढ़ सकता है।सेहत का ख्याल रखें। आज शोक की खबर मिल सकती हैं।

आज का शुभ रंग - लाल

आज का मंत्र- मां दुर्गा को लाल पुष्प चढायें

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले आज काम में विस्तार होगा। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंध घनिष्ठ होंगे। पराक्रम व सुख-समृद्धि बढ़ने से अनेक रुके काम पूरे होंगे। अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है, सतर्क रहें। विवाद की स्थिति से बचें। बाहर न जाए ना बच्चों को जाने दें। कोई अनहोनी हो सकती है।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज गायत्री मंत्र पढ़ें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज काम से अधिकारी प्रभावित होंगे। साथ ही अधिकारी सहयोग भी करेंगे। लेकिन नौकरी में बदलाव संभव है, जिसके चलते कार्य स्थिति में सुधार की संभावना है। खान-पान का खास ध्यान रखें।परिवार के साथ अच्छा समय बिताएं, बच्चों के साथ मस्ती करें। सेहत का ख्याल रखें।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र -दुर्गा सप्तशति का पाठ करें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज बिजनेस के विस्तार के लिए प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। धन के मामले में स्थिति संतोषजनक रहेगी। किसी खास मित्र से मुलाकात होगी। कर्ज संबंधित मामले आसानी से निपटेंगे। परिजनों का साथ मिलेगा। सेहत बढ़िया है,लेकिन घर पर ही रहें और कुछ रचनात्मक करें।

आज का शुभ रंग- नारंगी

आज का मंत्र- आज गरीबों को भोजन करायें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आर्थिक कष्ट रहेगा। जल्दबाजी न करें। दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत परेशानी का कारण बन सकता है। आजीविका के लिए किए गए प्रयास सफल नहीं हो पाएंगे। परिवार में बिखराव का दिन है।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- रोज केले के पौधे में जल अर्पित करें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वाले सुख में कमी आएगी। शत्रुओं द्वारा बाधाएं उत्पन्न की जा सकती हैं। बुरी आदतों के चलते पारिवारिक क्लेश होगा। बिजनेस , नौकरी की चिंता रहेगी। भागदौड़ अधिक होने से थकान रहेगी। सेहत का ख्याल रखें न चाहते हुए भी यात्रा करनी पड़ेगी।

आज का शुभ रंग- धानी

आज का मंत्र- आज जातक मां ब्रह्मचारिणी को सफेद वस्त्र अर्पित करें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज कोई बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। समाज में तारीफ होने से रुतबा बढ़ेगा। बिजनेस में इच्छानुकूल सफलता के योग हैं। पारिवारिक परेशानी तनाव देगी। सेहत का ख्याल रखें। बच्चों के साथ समय बिताएंगे।

आज का शुभ रंग- नीला।

आज का मंत्र- आज 10 पौधे लगायें, लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज उन्नति के अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सभी काम सिद्ध होंगे। सुखद यात्रा की संभावना है। धन लाभ के अवसर आएंगे। ऑफिस में काम का विस्तार होगा। परिवार के साथ वक्त गुजारेंगे।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज किसी मंदिर में जायेंगे और गरीबों को खाना खिलायें।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले रोजगार के क्षेत्र में उन्नति के योग हैं। धन संबंधित संकट दूर होगा, सेहत में सुधार होगा। लेकिन क्रोध एवं गुस्से के चलते भाइयों से विवाद हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी।।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- मां दुर्गा की पूजा करें।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। भवन भूमि के मामले यथावत रहेंगे। आत्मविश्वास से काम करने पर वांछित प्रगति के योग हैं। बिजनेस में नई योजनाओं के प्रति संभावनाएं बनेगी।मां की सेहत परेशान करने वाली है ध्यान रखें।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- गाय को रोटी तथा गुड़ खिलाएं।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले विवाह की बाधा दूर होगी। धन लाभ हो सकता है। नौकरी के लालच में नहीं रहें। गुणों और योग्यताओं के कारण बिगड़े कामों में भी गति आ सकती है। यात्रा से बचें,सेहत खराब हो सकती है। किसी दोस्त के दुनिया से जाने की खबर आपका मूड खराब कर देगी।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

आज का मंत्र- आज सूर्यदेव को जल दें।और दुर्गा देवी की आराधना करें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले बिजनेस अच्छा चलेगा, लेकिन वाणी पर संयम रखें। मनमौजीपन से नुकसान संभव है। सुख-सुविधा की वस्तु की खरीद कर सकते हैं। परिवार के साथ समय मौज-मस्ती में बीतेगा। सेहत से भी तंदरुस्त है।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज हनुमान चालीसा का पाठ करें।

Next Story