Begin typing your search above and press return to search.

Mangalwar Rashifal: जानें कैसे रहेगा आज का दिन और किसे रहना होगा सतर्क, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

Astro- 'शांति सुमन'

सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग :

आज 13 सितंबर 2022 मंगलवार

तिथि – तृतीया तिथि 10:37 AM तक उपरांत चतुर्थी

नक्षत्र- रेवती 06:36 AM तक उपरांत अश्विनी

योग- ध्रुव

राहुकाल - 03:25 PM से 04:57 PM तक

चन्द्रमा - 06:36 AM तक चन्द्रमा मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशिवाले आज नए प्रोजेक्ट में बिजी रहेंगे। नए लक्ष्य को पूरा करने की कोशिश करेंगे। किसी व्यक्ति से मुलाकात होगी। जो लक्ष्य को पूरा करने में मदद करेंगे। आज मेहनत से पद, प्रतिष्ठा और पैसा प्राप्त करने में सक्षम रहेंगे। विद्यार्थियों को भी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। एकाग्रता के लिए मेडिटेशन करें। परिवार के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

आज का शुभ रंग - हरा

आज का मंत्र- आज भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले आज के लिए बेहतर रहेगा। नौकरी में लोगों पर अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। पिता की संपत्ति के कामों में भी लाभ होगा। हालांकि बिजनेस के काम में सरकारी बाधा उत्पन्न होगी। परिवार में सौहार्द्रपूर्ण स्थिति बनी रहेगी। दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने का मौका मिल सकता है।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज आक का पौधा घर में लेकर आएँ , लाभ देगा।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज आर्थिक क्षेत्र में बेहतर परिणाम मिलेगा। आज कई प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। ऑफिस में छवि सुधरेगी। जातक तनाव मुक्त रहेंगे। अच्छे गुणों के कारण आज कई पुराने काम बनाने में सक्षम होंगे। विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम के लिए ध्यान केन्द्रित कर पढाई करने की जरूरत है।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र आज धर्म कर्म के कामों में लगे रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज जातक के लिए बेहतर साबित होगा। आय बढ़ाने के लिए विशेष प्रयत्न करेंगे। नौकरी और बिजनेस में सफल होंगे। आज छात्रों के लिए भी बेहतर साबित होगा। परिवार और संबंधों के लिए भी यह समय अच्छा है। विवाह योग्य जातकों के रिश्ते की बात चल सकती है। धार्मिक काम में मन लगेगा।

आज का शुभ रंग- बैंगनी

आज का मंत्र- आज लड्डू गोपाल को मक्खन मिश्री का भोग लगाएं।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले काम करने के तरीके मे बदलाव करेंगे। इससे जातक को लाभ होगा। विवाहित जातकों के लिए दिन सही है। जातक अपने घर में शांत माहौल बनाने के लिए प्रयास करेंगे, सफलता मिलेगी। अपने परिवार को एक साथ देखकर खुशियां दोगुनी हो सकती हैं। जीवन साथी के साथ भी रोमांटिक पलों का भरपूर आनंद लेंगे।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- जातक वस्त्र दान करें, लाभप्रद है।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वाले अपना समय प्यार को देंगे। बिजनेस के लिए योजना बनाएंगे, बेहतर परिणाम देगा। ऑफिस में आपका मन नहीं लगेगा, काम के माहौल से जातक नाखुश हो सकते हैं इसका कारण बेहतर प्रदर्शन करने के बाद भी उचित प्रोत्साहन नहीं मिलेगा। आर्थिक तौर से आज बड़ा लाभ मिल सकता है।

आज का शुभ रंग- केसरिया

आज का मंत्र- आज भगवान विष्णु की पूजा और आराधना करें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज लाभ देने वाला है। जातक आज खुद का मूल्यांकन करेंगे। अपनी क्षमता को पहचानकर अपने आत्मविश्वास को मजबूत करने के अवसरों का लाभ लेंगे। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज भाग्यशाली हो सकता है। धार्मिक कार्यो में भी रुचि दिखा सकते हैं। किसी जरुरतमंद को उसकी जरुरत की वस्तु दान करें।

आज का शुभ रंग- नीला।

आज का मंत्र- आज जातक सूर्य को जल चढ़ाएं।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज जातक ज्यादा बिजी रहेंगे। जातक खुद के लिए भी थोड़ा वक्त निकालें है। सकारात्मक रवैया आज हर तरह की परेशानी से बाहर निकलने में मदद करेगा। जातक का अपने निजी और प्रोफेशनल जीवन पर नियंत्रण रहेगा।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज किसी को दान दें दिन अच्छा गुजरेगा।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज जातक के लिए कई मामलों में अनुकूल है। आज जातक के प्रभाव में वृद्धि होगी। निवेश में लाभ होगा। जातक को प्रयासों से शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। प्रेम संबंधों के लिए अनूकूल है। नौकरी व बिजनेस में दूसरों पर भरोसा करने से बचें।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- किसी जरुरतमंद को कुछ पैसे दे या खाना खिलाएं। मंदिर जाए।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज गृहस्थ जीवन खुद को साबित करने के अवसर मिलेंगे।। नौकरी व बिजनेस में पदोन्नति के योग है। लेखन, फिल्म निर्माण, प्रबंधन व नेतृत्व के क्षेत्र में तरक्की के योग है। निजी व सरकारी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देने वाला है। वैवाहिक जीवन में साथी के साथ अनबन हो सकती है।

आज का शुभ रंग- हल्का हरा

आज का मंत्र- तरक्की के रास्ते खुलेंगे। बड़ों का आर्शीवाद लेकर काम शुरु करें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज अत्यंत शुभफलदायी है। आजीविका के क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। खेल, तकनीक, प्रतियोगिता, परामर्श, चिकित्सा, अध्यापन के क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। यदि रोजगार के तलाश में हैं, तो प्रयासों को बढ़ाएं सफलता के योग है। प्रेम संबंध के लिए दिन मधुर है।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

आज का मंत्र- आज किसी जरूरतमंद को वस्त्र का दान दें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। जमीन-जायदाद के मामलों मे लाभ होगा। कानूनी मामलों में दिन जातक के पक्ष में हैं। प्रेम के मामले में दिन ठीक-ठाक है। दोपहर बाद साथ से मिल सकते हैं इससे संबंधों में निकटता आएगी। सेहत के लिए मिलाजुला है। नौकरी व बिजनेस में लाभ के आसार है।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं, और तिल का दान दें। नौकरी मिलेगी।

Next Story