Begin typing your search above and press return to search.

मंगलवार राशिफल: भगवान हनुमान की इन छह राशियों पर रहेगी कृपा... जानिए सभी 12 राशियों का हाल

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है।...

मेष राशि

आज आपका दिन काफी अच्छे तरीके से व्यतीत होने वाला है। कुछ नए व्यक्तियों से संपर्क स्थापित होंगे, जिनसे कुछ नया करने की प्रेरणा मिल सकती है। आज आप जो भी नया काम शुरू करेंगे, उसमें मनचाही सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर बना रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। दोस्तों के साथ घूमने जाने का अवसर आपको प्राप्त हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का प्रयास कर सकते हैं। माता-पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा समय समय व्यतीत करेंगे। बच्चों की तरफ से टेंशन खत्म होगी।

वृष राशि

आज आपको करियर के मामले में कोई बड़ी सफलता मिलेगी. कार्यक्षेत्र में धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आज आप कुछ ऐसे लोगों से जुड़ेंगे जो आपकी हर तरह से मदद के लिए तैयार रहेंगे। कारोबारियों को बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। आपके परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। घर के कामों में आपको रिश्तेदारों से सहयोग मिल सकता है। आपका कोई जरूरी काम तुरंत पूरा हो जाएगा। गायत्री मंत्र का जाप करें, लोगों को जीवन में सहयोग मिलता रहेगा।

मिथुन राशि

संयत रहें। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचें। खर्चों की अधिकता रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, परन्तु कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। कार्य में सफलता मिलेगी।

कर्क राशि

कार्यों में सफलता के लिए विशेष प्रयास करना पड़ेगा। आज के दिन मानसिक व शारीरिक स्थिति सामान्य रहने वाली है। कार्य करने को लेकर दिमाग में नये-नये आइडिया आएंगे। इन आइडिया को भुनाना होगा, जो आपके कार्य को सरल बनाएँगे और सीनियर से प्रशंसा भी दिलावाएंगे। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है कोई बहुत बड़ा बदलाव होता नजर नहीं आ रहा है। विवाह योग्य लोगों के लिए रिश्ते आ सकते हैं।

सिंह राशि

अनुशासन नियमों का ध्यान रखेंगे। कार्य व्यापार में वृद्धि होगी। बुद्धि से काम लेंगे। प्रबंधन पर ध्यान देंगे। व्यापारिक संबंधों को महत्व देंगे। कर्तव्यों के प्रति सजग रहेंगे। लोभ प्रलोभन से बचें। स्वास्थ्य पर फोकस बढ़ाएं। उधार न लें। नौकरीपेशा अच्छा करेंगे। अनुशासन बनाकर रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि

व्यापार में लाभ की उम्मीद है। नौकरीपेशा जातकों और छात्रों के लिए दिन अच्छा रह सकता है। मन अशान्त रहेगा। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक-मांगलिक कार्य हो सकते हैं। भवन के रखरखाव एवं सौन्दर्यीकरण पर खर्च बढ़ सकते हैं। आय में कमी आ सकती है।

तुला राशि

आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी की बातों में समझौता करना होगा,नहीं तो कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आपके विरोधी भी आपके साथ षड्यंत्र रचेंगे,लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक कार्य सौपा जाएगा,जो आपकी प्रशंसा का कारण बनेगी। विद्यार्थियों का पठन पाठन में खून मन लगेगा।

वृश्चिक राशि

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा,क्योंकि उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। कोई शत्रु आपके पीठ पीछे चुगली लगा सकता है। छोटे व्यापारियों को आज आपको मनमुताबिक लाभ मिलेगा,लेकिन आपको कोई भी ऐसी बात बोलने से बचना होगा,जिससे किसी का मन दुखी हो।

धनु राशि

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। आज आपको अपने कामकाज में मनचाही तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। खुद को बेहतर साबित करने के कई मौके प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। आपकी कोई ऐसी इच्छा पूरी हो सकती है, जिसके बारे में आप बहुत दिनों से सोच रहे थे। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। आमदनी के नए स्रोत विकसित होंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस प्राप्त हो सकता है।

मकर राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखने की जरूरत है अन्यथा भविष्य में धन से जुड़ी हुई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप खुद के कुछ कामों से संतुष्ट नहीं रहेंगे। दूसरों के खातिर आपको कुछ त्याग करना पड़ सकता है। शाम तक घर पर कोई मेहमान आ सकता है। माता जी की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी, बेहतर होगा किसी अच्छे डॉक्टर की सलाह लें। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं, जिससे मन की शांति प्राप्त होगी।

कुंभ राशि

आज आपका दिन बहुत बढ़िया नजर आ रहा है। काफी लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का अंत होगा। ऑफिस में छोटे-छोटे कामों का निपटारा आसानी से कर सकते हैं। आज लेखन कार्य में अधिक रूचि रहेगी। आपका लेखन प्रभावशाली और जन मानस पर असर डालने वाला रहेगा। बड़े भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। अगर आपका कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं।

मीन राशि

व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपके मन के अनुकूल कार्य की प्रगति होगी। नौकर या कनिष्ठ वर्ग तथा भाइयों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। निर्णय आपके पक्ष आएंगे। प्रयास सफल होंगे। किसी भी नए कार्य को करने के लिए उचित समय है। समय का भरपूर सदुपयोग करना चाहिए। भविष्य उपयोगी सिद्ध होगा। व्यापार में अच्छी स्थिति रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रहेगा। प्रसन्नता पूर्ण वातावरण का लाभ लेंगे।



Next Story